फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director Luv Ranjan issues an apology after being accused of sexual harassment by an actress

अभिनेत्री ने लव रंजन पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, जवाब में बोले- सब पागल हो गए हैं

Sat, 13 Oct 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
director Luv Ranjan issues an apology after being accused of sexual harassment by an actress
Luv Ranjan
तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ चुका है। अब तक इस मामले में कई बड़े सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं। हाल ही में हमने आपको बताया था कि 'प्यार का पंचनामा' के निर्देशक लव रंजन पर भी एक एक्ट्रेस ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


अब इस मामले में लव रंजन का बयान सामने आया है। लव रंजन से अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए लिखा- "जब से मैंने ये आरोप पढ़े हैं मैं इन पर रिएक्ट करना चाहता हूं। मैं जोर से चिल्लाना चाहता हूं कि सब पागल हो गए हैं। मैं चिल्लाकर कहना चाहता हूं कि मैं वह आदमी नहीं हूं। मैं अपनी सफाई देना चाहता हूं। दोस्तों और परिवार ने अच्छा साथ दिया है, जिसके लिए मैं उनका जीवनभर के लिए ऋणी हो गया।
विज्ञापन


लव रंजन ने अपनी सफाई में आगे कहा- 'मैं ये जानता हूं कि मैं वो आदमी हूं जिसने प्यार का पंचनामा बनाई है। जो मुझे नहीं जानते उनके लिए ये यकीन दिलाना आसान है कि मैं दोषी हूं। क्यों मैं दोषी हूं? मैं सबसे कहना चाहता हूं कि मैं नहीं हूं। मैंने किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। न किसी को टच किया और न ही छेड़ा और फ्लर्ट किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें लव रंजन पर महिला ने आरोप लगाया है कि साल 2010 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान लव ने उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर दिखाएं कि वह ब्रा और पैंटी में कैसी दिखेंगी। मिड डे से बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह घटना 2010 की है। तब कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना ने उन्हें कॉल किया था। उस समय 'प्यार का पंचनामा' के लिए ऑडिशन चल रहे थे।


अभिनेत्री ने उस दिन की घटना का जिक्र करते हुए बताया- बिकनी टेस्ट के दौरान मुझे काफी अजीब महसूस हो रहा था। ऑडिशन रूम में लव रंजन एक सिनेमेटोग्राफर के साथ मौजूद था। अभिनेत्री ने आगे बताया- मैंने हां में जवाब दिया तो लव ने कहा कि मैं देखना चाहता हूं कि तुम बिकनी में कैसी नजर आती हो? तुरंत ही एक फीमेल स्टालिश ने मुझे लुक टेस्ट के लिए बिकनी दी। जब मैंने बिकिनी टेस्ट दिया तो लव रंजन ने कहा- मैं बिकनी उतारु क्योंकि वह देखना चाहते हैं कि मुझे वजन कम करना पड़ेगा या नहीं। मैंने तुरंत कहा कि मैं कम्फर्टेबल नहीं हूं और वहां से चली आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed