फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Anubhav Sinha Talk About Rift With Actor Ajay Devgn In Recent Interview

Anubhav Sinha: क्यों 18 साल से नहीं हुई अनुभव सिन्हा और अजय देवगन की बातचीत? डायरेक्टर ने साझा किया कारण

Mon, 10 Feb 2025 06:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Feb 2025 06:34 PM IST
सार

हाल ही में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बताया कि एक्टर अजय देवगन से उनकी लगभग 18 सालों से बातचीत नहीं हुई है। इसकी वजह क्या है? क्या इनके बीच किसी तरह का झगड़ा है? इन सभी बातों के जवाब अनुभव सिन्हा ने एक हालिया इंटरव्यू में दिए।  
 

विज्ञापन
Director Anubhav Sinha Talk About Rift With Actor Ajay Devgn In Recent Interview
अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अनुभव सिन्हा बॉलीवुड में ‘रा.वन’, ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’, ‘भीड़’ और ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ जैसे लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अनुभव ने साल 2007 में अजय देवगन के साथ एक फिल्म ‘कैश’ भी की थी, यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद अजय देगवन ने कभी अनुभव सिन्हा के साथ काम नहीं किया। हाल ही में डायरेक्ट अनुभव सिन्हा ने बताया कि उनकी और अजय देवगन की लगभग 18 साल से बात नहीं हुई है।

विज्ञापन


मनमुटाव-झगड़े वाली बात पर बोले अनुभव 
हाल ही में लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा बताते हैं कि उनका और अजय देगवन का कोई झगड़ा नहीं है। बस दोनों की 18 साल से बातचीत नहीं हुई है। डायरेक्टर अनुभव यह भी बताते हैं कि वह एक-दो बार अजय को मैसेज कर चुके हैं लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया। उनका मानना है कि शायद अजय देवगन को उनके मैसेज मिले ही ना हो या उन्होंने देखे ही ना हों। 
विज्ञापन


राजनीतिक विचार पर टिप्पणी की थी
कुछ साल पहले अजय देवगन ने सीएए, एनआरसी प्रदर्शनों को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अजय के इसी ट्वीट पर अनुभव सिन्हा ने तंज करते हुए ट्वीट किया था। कई लोगों का मानना है कि अनुभव सिन्हा और अजय के बीच रिश्ते यहां से और भी खराब हो गए। लेकिन हालिया इंटरव्यू में अनुभव इस बात से भी इंकार करते हैं। अनुभव सिन्हा का कहना है कि वह अजय देवगन पर ही नहीं बल्कि कई और एक्टर्स के राजनीतिक विचार पर टिप्पणी कर चुके हैं। इसलिए वह मानते हैं कि अजय और उनके बीच बातचीत ना होने का कारण, ये टिप्पणियां बिल्कुल नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Director Anubhav Sinha Talk About Rift With Actor Ajay Devgn In Recent Interview
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

अजय के काम को सराहते हैं अनुभव 
चाहे अजय देवगन, अनुभव सिन्हा के बीच बातचीत ना हो लेकिन वह एक्टर के काम को खूब पसंद करते हैं। अनुभव सिन्हा अपने हालिया इंटरव्यू में कहते हैं कि वह अजय देगवन की एक्टिंग के कायल हैं। अजय उनके फेवरेट हैं। साथ ही एक इंसान के तौर पर भी अुनभव सिन्हा, अजय देवगन को पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed