फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director Anil sharma speaks on upcoming film genius

जिस डायरेक्टर ने सनी देयोल के साथ मचाया था 'गदर', अब उसी ने बेटे को बनाया 'जीनियस'

Wed, 22 Aug 2018 07:02 PM IST
अरविंद कुमार, अमर उजाला
अरविंद कुमार, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
director Anil sharma speaks on upcoming film genius
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बुधवार को एक प्रेंस कांफ्रेंस में बोलते हुए अपकमिंग फिल्म 'जीनियस' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म पर खुलकर बात की। उनके साथ फिल्म की स्टारकास्ट उत्कर्ष शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस इशिता चौहान भी मौजूद थीं। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए फिल्म के बारे में कई खुलासे किए। साथ ही इस प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म में निगेटिव किरदार निभाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन बोलने से बचे। हालांकि इस फिल्म में काम करने को लेकर वह बेहद खुश है और कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनको फिल्म में काम करने ये बड़ा मौका मिला। 

विज्ञापन

director Anil sharma speaks on upcoming film genius
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म जीनियस की स्टारकास्ट और डायरेक्टर अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की कहानी 
जब अनिल से फिल्म की कहानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें लव एंगल को भी अच्छे से पेश करने की कोशिश की गई है। फिल्म में उत्कर्ष का रोल आईआईटी छात्र वासुदेव शास्त्री का है जो पढ़ने में बहुत जीनियस है। साथ ही वह लोगों की मदद करने में भी कभी पीछे नहीं हटता।

जब अनिल से यह पूछा गया कि फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' के पांच साल बाद फिल्म 'जीनियस' से एक बार फिर वह निर्देशन करते नजर आ रहे हैं तो उन्होंने बताया कि वह आराम से काम करने वाले इंसान हैं। वह 30 साल से ज्यादा का समय बॉलीवुड में बिता चुके हैं और ऐसे में थोड़े से आराम की जरूरत भी पड़ती है।

ऐसे आया फिल्म का आइडिया
दरअसल साल 2016 में आई हॉलीवुड फिल्म जीनियस के मुख्य किरदार को अनिल ने तोड़-मरोड़कर इस स्टोरी को लिखा है। उस दौरान उत्कर्ष अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन जब वह भारत आए तो अनिल ने उन्हें इस स्टोरी और कैरेक्टर के बारे में समझाया।

ऐसे में उत्कर्ष ने इस रोल को समझ काम करना शुरू कर दिया। बता दें कि इस फिल्म के लिए अनिल की पहली च्वॉइस भी उत्कर्ष नहीं थे, लेकिन उन्हें इस किरदार के लिए एक नौजवान की जरूरत थी जिसके लिए उन्हें उत्कर्ष ही बेस्ट च्वॉइस लगे। अनिल ने बातचीत में यह भी बताया कि कहानी में नवाजुद्दीन के निगेटिव किरदार को बहुत खूबसूरती से पेश करने की भी कोशिश की है।

विज्ञापन

director Anil sharma speaks on upcoming film genius
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म जीनियस की स्टारकास्ट संग डायरेक्टर अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

देश के 15 शहरों में हुई शूटिंग 
जब उत्कर्ष से फिल्म की शूटिंग लोकेशन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका पूरा भारत दर्शन हो गया। कारण, वह इस दौरान देश के तकरीबन 15 शहरों में लगातार शूटिंग करने गए जिसमें देहरादून और नासिक भी शामिल है। वहीं, उत्तराखंड में उन्होंने कई जगहों पर जाकर शूटिंग की। 

फिल्म तीन मोड़ से होकर गुजरेगी। पहले मोड़ में उत्कर्ष की कॉलेज लाइफ और दूसरे में नवाजुद्दीन से आमना-सामना फिर तीसरे में मोड़ में क्लाइमेक्स आएगा जिसमें उत्कर्ष एक बार फिर असल हीरो बनकर नवाजुद्दीन के सामने एक नई जंग लेकर खड़े होते दिखाई देंगे। बता दें कि फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी।

आखिर में बता दें कि साल 2001 में अनिल शर्मा ने फिल्म 'गदर एक प्रेमकथा' डायरेक्ट की थी जिसमें उत्कर्ष ने सनी देओल के बेटे का किरदार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। साथ ही फिल्म ने देशभर में 265 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed