फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dining With The Kapoors Trailer Released Ranbir And Kareena Share Memories With Family

‘डाइनिंग विद कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर और करीना का दिखा मस्ती भरा अंदाज; यूजर्स बोले- आलिया कहां है?

Sat, 15 Nov 2025 12:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Nov 2025 12:48 PM IST
सार

Dining With The Kapoors Trailer: बॉलीवुड के कपूर खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का ट्रेलर सामने आ चुका है। ट्रेलर काफी मजेदार है। जानिए, इसमें क्या खास नजर आया? 
 

विज्ञापन
Dining With The Kapoors Trailer Released Ranbir And Kareena Share Memories With Family
'डाइनिंग विद द कपूर्स' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54

विस्तार

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपूर परिवार से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर में करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे। लेकिन आलिया भट्ट की गैर मौजूदगी फैंस को अखर गई।

विज्ञापन


रणबीर की मस्ती, करीना का खुल गया एक राज 
'डाइनिंग विद द कपूर्स' के ट्रेलर की शुरुआत में पूरा कपूर परिवार राजकपूर की 100वीं जयंती के मौके पर एक साथ आता है। सभी बताते हैं कि परिवार को खाने-पीने का शौक है। रणबीर को अपने कजिन के साथ कुकिंग करते हुए भी देखा। सभी ने फैमिली से जुड़ी खास बातें शेयर कीं। रणबीर कपूर ट्रेलर में काफी मस्ती करते भी दिखे। वहीं करीना कपूर को गॉसिप जानने का शौक है, इस बात का खुलासा उनके कजिन ने किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


ये खबर भी पढ़ें: करीना से लेकर रणबीर तक, बचपन की तस्वीरों में क्यूट दिखे कपूर परिवार के सदस्य; वायरल हो रहा वीडियो
 
सैफ अली खान को देख आलिया भट्ट को लेकर यूजर्स ने किए सवाल? 
'डाइनिंग विद द कपूर्स' के ट्रेलर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान भी नजर आए। वह कपूर खानदान के दामाद हैं। लेकिन रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट नहीं दिखीं। कपूर परिवार के साथ एक्ट्रेस की गैरमौजूदगी फैंस को काफी खटकी। इस बात पर यूजर्स ने सवाल कर दिए। फैंस ने पूछा कि आलिया कहां है? 



कब स्ट्रीम होगी कपूर फैमिली की डॉक्यूमेंट्री 
डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' में कपूर परिवार के लोग कई बातों और यादों का जिक्र करेंगे। खासकर राज कपूर से जुड़ी यादें साझा की जाएंगी। यह डॉक्यूमेंट्री 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed