फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dimple kapadia have 2 big films

अभी भी कम नहीं हुए डिंपल के तेवर

Sun, 22 Jun 2014 07:39 AM IST
व्यूरो/अमर उजाला मुंबई
व्यूरो/अमर उजाला मुंबई Updated Sun, 22 Jun 2014 07:39 AM IST
विज्ञापन
dimple kapadia have 2 big films
डिंपल कपाड़िया के तेवर इतनी उम्र हो जाने के बाद भी कयम हैं। भले ही उन्हें मां के रोल ऑफर हो रहे हों।
विज्ञापन


अगर आप डिंपल कपाड़िया को बीते जमाने की हीरोइन मान कर भूल चुके हों तो आप गलत हैं। डिंपल लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं और इस साल उनकी दो फिल्में आनी बाकी हैं। आखिर बार कुछ महीनों पहले डिंपल को फिल्म ‘व्हाट द फिश’ में देखा गया था।

लेकिन जल्दी ही वह ‘फाइंडिंग फैनी फर्नांडिज’ और ‘गोलू और पप्पू’ में दिखाई देंगी। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इन्हें रिलीज करने की तैयारी चल रही है। अर्जुन कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइंडिंग फैनी फर्नांडिज’ में जहां डिंपल का रोल एकदम छुपा कर रखा गया है, वहीं ‘गोलू और पप्पू’ में वह दो युवा बच्चों की मां बनी हैं।
विज्ञापन


फिल्म में कुणाल रॉय कपूर ‘गोलू’ और वीर दास ‘पप्पू’ बने हैं। डिंपल ऐसी मां का रोल निभा रही हैं जिन्होंने इन दोनों बच्चों को अकेले पाला है। वह एक टीचर की भूमिका में हैं। कश्मीरी टीचर बनी डिंपल फिल्म में न केवल लोगों को भी शिक्षा देती है बल्कि अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने का भी काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार डिंपल फिल्म में एक मुंहफट महिला हैं। इस फिल्म की शूटिंग गाजियाबाद और हिमाचल प्रदेश में हुई है। इसे सितंबर तक रिलीज करने की योजना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed