फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dimple Kapadia Files Affidavit In Court Says She Was With Rajesh Khanna In His Last Days

डिंपल का दावा, आखिरी वक्त भी थी राजेश खन्ना के साथ

Sun, 06 Aug 2017 10:50 AM IST
amarujala.com- Written by: राजीव सिन्हा
amarujala.com- Written by: राजीव सिन्हा Updated Sun, 06 Aug 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Dimple Kapadia Files Affidavit In Court Says She Was With Rajesh Khanna In His Last Days
डिंपल कपाड़िया
भले ही यह बात जगजाहिर थी कि सुपरस्टार राजेश खन्ना और फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया शादी के चंद वर्षों बाद अलग-अलग रहने लगे थे और उनके बीच किसी तरह का संबंध नहीं था लेकिन डिंपल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उनका राजेश खन्ना के घर आना-जाना था। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में डिंपल ने कहा कि यह बात बिल्कुल बेबुनियाद है कि राजेश खन्ना और उनका संबंध खत्म हो गया था।
विज्ञापन


डिंपल ने शीर्ष अदालत को बताया कि वह अपनी बेटियों के साथ राजेश खन्ना से मिलने अक्सर उनके घर ‘आशीर्वाद’ जाती रहती थी। कई बार दामाद अक्षय कुमार भी उनके साथ आशीर्वाद जाते थे। डिंपल ने कहा है कि वह राजेश खन्ना की लगातार देखभाल करती थी। डिंपल ने इस आरोप को भी खारिज किया है कि वसीहत लिखते वक्त राजेश खन्ना सोचने समझने की स्थिति में नहीं थे। राजेश खन्ना ने अपने पूरे होशोहवास में वसीहत लिखी था।
विज्ञापन


डिंपल ने अनिता आडवाणी के उस दावे को एक सिरे से खारिज कर दिया है कि वह राजेश खन्ना के साथ लिव-इन रिलेशन में रहती थी। अनिता कभी भी राजेश खन्ना के साथ न तो मुंबई और न ही दिल्ली वाले घर में साथ रहती थी। डिंपल ने अनिता के उस आरोप को भी गलत बताया कि उन्होंने अनिता को 'आशीर्वाद' से निकल दिया था। डिंपल ने कहा कि जब राजेश के साथ अनिता कभी रहती ही नहीं थी तो घर से बाहर निकालने का सवाल ही कहां पैदा होता है। ऐसे में अनिता घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत खुद को पीड़िता कहकर कैसे राहत मांग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि अनीता आडवाणी ने डिंपल, उनकी दोनों बेटियों और दामाद अक्षय कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। बांबे हाईकोर्ट ने इस मुकदमे को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद अनीता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अनीता की याचिका पर डिंपल ने अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed