Aditya Chopra: DDLJ के निर्माण के दौरान आदित्य चोपड़ा ने खुद लिए सभी फैसले, बोले- गलतियां हुईं तो मेरी होंगी
Dilwale Dulhania Le Jayenge: वर्ष 1995 में आई काजोल और शाहरुख खान अभिनीत दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे दर्शकों के बीच खूब हिट हुई। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया और यह उनकी डेब्यू फिल्म रही। इस फिल्म से आदित्य कोरियोग्राफर सरोज खान की छुट्टी करना चाहते थे। आइए जानते हैं क्यों?
विस्तार
फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा अपने एकांतप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आते हैं। करियर की बात करें तो उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया। इस फिल्म की मेकिंग के दौरान वे खूब ठसक के साथ काम करते नजर आए। उनका व्यवहार कई बार तानाशाह जैसा रहा। वे अपने हिसाब से सारे फैसले ले रहे थे। एक बार तो ऐसा पल आया कि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म से कोरियोग्राफर सरोज खान की छुट्टी करना चाहते थे।
हाल ही में यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए फिल्म की मेकिंग के वीडियो में दिग्गज दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान याद करती दिख रही हैं कि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया था। इसकी वजह थी कि वे सेट पर देर से पहुंची थीं। सरोज खान के मुताबिक, 'आदि मुझे पिक्चर से बाहर करने वाले थे। एक दिन मैं सेट पर देर से आई और वे गाने का पहला शॉट लेने वाले थे, जिसमें काजोल काले रंग की गाउन में हैं। उन्होंने काला सूट पहना हुआ है। आदित्य चिल्ला रहे थे और अपने पिता से कह रहे थे, 'मैं सरोज जी को बाहर करने वाला हूं। खैर, इससे पहले कि वे मुझे बाहर करते मैं समय पर आने लगी'।
Ibrahim ali-Palak Tiwari: पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं इब्राहिम अली खान? दोनों ने मालदीव से साझा की तस्वीरें
अपने दिल की सुन रहे थे आदित्य
आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा ने कहा, 'आदि के दिमाग में क्या चल रहा था, यह किसी को नहीं पता था। सरोज जी उनसे कह रही थीं, 'आदि, तुम क्या कर रहे हो? तुम इस गाने को खराब कर रहे हो। यहां तक कि क्लाइमेक्स के कुछ हिस्सों में भी डैडी उस क्लाइमेक्स को जिस तरह से पेश करना चाहते थे, वे उससे बहुत उत्साहित नहीं थे। सरोज जी, मन जी (सिनेमैटोग्राफर मनमोहन सिंह) और डैडी सभी अपने-अपने काम में धुरंधर थे। वे सभी आदित्य से कह रहे थे कि वह कुछ गलत कर रहा है और फिर भी उसने उनकी बात नहीं सुनी। वह सिर्फ अपने दिल की सुन रहे थे'।
Kabir Bedi: 'हम दोनों रिश्ते तलाशना चाहते थे', कबीर बेदी ने प्रोतिमा के साथ अपनी ओपन मैरिज पर की खुलकर बात
बोले- 'गलतियां हुईं तो वे मेरी होंगी'
उदय चोपड़ा ने कहा, 'यह सरोज जी की महानता है कि वह एक दिन वे घर आईं और कहा, 'आदित्य मैं गलत थी, तुम सही थे'। शाहरुख खान ने आदित्य चोपड़ा को लेकर कहा 'हमारे तकनीकी स्टाफ में कुछ वरिष्ठ सदस्य थे। और वे सभी अच्छी सोच वाले, प्यारे लोग हैं। वहीं, आदित्य की पहली फिल्म के लिए उनका भी इरादा पक्का था। वे कहते, 'नहीं, मैं ऐसा नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि इसे ऐसे किया जाना चाहिए। मैं कहता था, 'लेकिन जोखिम क्यों लेना? यह आपकी पहली फिल्म है, शायद ये लोग आपसे और मुझसे बेहतर जानते हैं'? उन्होंने कहा, 'नहीं, तब मुझे कभी पता नहीं चलेगा कि मैंने क्या गलतियां कीं। अगर मैं गलत होता हूं तो यह गलती भी मेरी ही होगी'। आदित्य इसे लेकर बहुत स्पष्ट रहे कि वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिस पर खुद उन्हें भरोसा न हो'।
Shriya Pilgaonkar: 'ओटीटी एक्ट्रेस' के टैग से परेशान हो चुकी हैं श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- यह लोगों की सोच है