Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar reviews Ramayana salute to every team member what he says about Ranbir and yash

रामायण: 'टीम के हर एक सदस्य को सलाम', करण जौहर ने किया फिल्म का रिव्यू; रणबीर-यश को लेकर क्या बोले फिल्ममेकर?

Thu, 05 Nov 2026 03:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Nov 2026 03:19 PM IST
सार

  • Ramayana: फिल्ममेकर करण जौहर ने 'रामायण' का रिव्यू किया है।
  • उन्होंने फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ पूरी टीम की तारीफ की है।
  • मेकर्स ने 'रामायण' को जिस तरह से पेश किया है उसकी करण ने खूब सराहना की है।

विज्ञापन
Karan Johar reviews Ramayana salute to every team member what he says about Ranbir and yash
रामायण, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवाली से पहले आज फिल्म 'रामायण' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्ममेकर करण जौहर ने इसकी तारीफ की है।  उन्होंने इस फिल्म को एक शानदार उपलब्धि बताया है। एक्स पर एक लंबी पोस्ट में करण जौहर ने फिल्म की कास्ट और क्रू की सराहना की। उन्होंने खास तौर से रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश को लेकर एक बात लिखी है।
विज्ञापन
Trending Videos

करण जौहर ने की टीम की तारीफ
करण जौहर ने 'रामायण' को भारत की सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ी एक कहानी बताया। उन्होंने कहा कि वह इस बात से बहुत प्रभावित हैं कि कैसे फिल्म निर्माताओं ने इस जानी-पहचानी कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा है। उन्होंने लिखा, 'आपने इसे पढ़ा है, देखा है, सुना है। फिर भी इसके सिनेमाई रूपांतरण को देखकर हैरान हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं! मैं 'रामायण' की टीम के हर एक सदस्य को सलाम करता हूं। उनकी तारीफ करता हूं और उनके प्रति गहरा सम्मान रखता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar reviews Ramayana salute to every team member what he says about Ranbir and yash
रामायण - फोटो : यूट्यूब
करण ने निर्देशक और निर्माता का किया सम्मान
करण ने इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए निर्माता नमित मल्होत्रा की भी तारीफ की। उन्होंने एक जानी-पहचानी कहानी को सादगी और आत्मविश्वास के साथ पेश करने के लिए नितेश तिवारी की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'सर आपकी बेहतरीन कलाकारी और एक साधारण कहानी को इतने सरल लेकिन दमदार तरीके से पेश करने के आत्मविश्वास को बहुत सारा प्यार और सम्मान।'
विज्ञापन

Karan Johar reviews Ramayana salute to every team member what he says about Ranbir and yash
रामायण - फोटो : यूट्यूब
रणबीर कपूर के बारे में क्या बोले करण जौहर?
करण ने खास तौर से रणबीर कपूर की तारीफ की, जो फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने बिना किसी अनावश्यक दिखावे के दर्शकों को यह विश्वास दिलाने में कामयाबी हासिल की है कि वह अच्छाई और मानवता के प्रतीक हैं। इसे रणबीर का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार बताते हुए, करण ने उनके अभिनय को संयम और गहराई से भरा हुआ बताया। 
उन्होंने कहा कि इस किरदार में जान फूंकने का बड़ा काम अभिनेता की आंखों ने किया है। उन्होंने लिखा, 'आपकी आंखें ही सारा काम कर देती हैं। यह आपका अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार है। आपने इसे परफेक्शन के साथ निभाया है।'

Karan Johar reviews Ramayana salute to every team member what he says about Ranbir and yash
'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
साई पल्लवी ने निस्वार्थ प्रेम से किया अभिनय
फिल्म निर्माता ने सीता के रूप में साई पल्लवी के अभिनय की भी तारीफ की और इसे प्रभावशाली और दिल छू लेने वाला बताया। उन्होंने इस बात की सराहना की कि कैसे उन्होंने सीता के चरित्र की मजबूती, त्याग और निस्वार्थ प्रेम को पर्दे पर उतारा है।

Karan Johar reviews Ramayana salute to every team member what he says about Ranbir and yash
'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
रावण के रूप में यश ने किया प्रभावित
रावण की भूमिका निभाने वाले यश भी करण को बहुत प्रभावित कर गए। उन्होंने यश के अभिनय को सम्मोहक और दमदार बताया। उन्होंने कहा कि जब भी वह पर्दे पर आते हैं, तो दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। करण ने विशेष रूप से उस दृश्य की तारीफ की जिसमें रावण और उसके मन की कई अलग-अलग आवाजें दिखाई गई हैं। उन्होंने इसे बेहतरीन बताया।

करण जौहर ने क्रू को दी बधाई
अपनी पोस्ट के अंत में फिल्म निर्माता ने पूरी कास्ट और क्रू को बधाई दी, जिसमें तकनीशियन और सहायक कलाकार भी शामिल हैं। उन्होंने खुद को एक गौरवान्वित भारतीय दर्शक बताया। उन्होंने लोगों से अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखने की अपील की।

'रामायण' के बारे में
  • 'रामायण' प्राचीन भारतीय महाकाव्य पर आधारित दो भागों वाली एक फिल्म है।
  • इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है। 
  • इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं, जबकि यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म में हैंस जिमर और ए.आर. रहमान का संगीत है। 
  • यह भगवान राम की उस यात्रा की कहानी को बड़े पर्दे पर लाती है, जिसमें वे रावण से सीता को बचाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed