{"_id":"5afa5ec24f1c1b1b5e8b4907","slug":"diljit-dosanjh-kriti-sanon-varun-sharma-starrer-film-arjun-patiala-first-look-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चूचा' और 'बिट्टी' संग कॉमेडी का ब्लास्ट करेंगे दिलजीत दोसांझ, फर्स्ट हुआ जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चूचा' और 'बिट्टी' संग कॉमेडी का ब्लास्ट करेंगे दिलजीत दोसांझ, फर्स्ट हुआ जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। कॉमेडी ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में उनके साथ फिल्म 'बरेली की बर्फी' से दर्शकों का दिल जीतने वाली कृति सेनन और 'फुकरे' सीरीज से अपनी पहचान बनाने वाली एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आएंगे।
दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म का नाम 'अर्जुन पटियाला' है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही इन तीनों स्टार के फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित जगराज कर रहे हैं। पता हो कि रोहित जगराज इससे पहले दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी' और 'सरदार जी 2' का निर्देशन कर चुके हैं।
वहीं बात करें अर्जुन पटियाला के फर्स्ट लुक ही तो इसमें दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा पुलिस यूनिफोर्म में नजर आ रहे हैं। कृति सेनन पिंक कुर्ता और डेनिम की जैकेट में बेहद कुल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कृति सेनन एक क्राइम रिपोर्टर का किरदार निभार रही हैं।
वहीं बॉलीवुड की फिल्म में पुलिस के किरदार में दिलजीत दोसांझ दूसरी बार नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में पुलिस के रोल में दिखाई दिए थे। वहीं 'अर्जुन पटियाला' में दिलजीत दोसांझ पुलिस के किरदार में कॉमेडी करते नजर आएंगे। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी।

Arjun Patiala, Onida Singh and Ritu Randhawa coming to crack you up and blow your mind!! #September13th #ArjunPatiala Larger than Life! ❤️💙 @diljitdosanjh @varunsharma90 @JugrajRohit @MaddockFilms #Dinoo pic.twitter.com/pFPv3ga9Sa
विज्ञापन विज्ञापन— Kriti Sanon (@kritisanon) May 14, 2018