फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh and Taapsee Pannu starrer film Soorma has been released

'सूरमा' बन फिर परदे पर लौटे दिलजीत दोसांझ, रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

Mon, 11 Jun 2018 03:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh and Taapsee Pannu starrer film Soorma has been released
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की चर्चित फिल्म 'सूरमा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मशहूर हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'सूरमा' का निर्देशन शाद अली ने किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के अलावा अंगद बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह यानी दिलजीत दोसांझ के बड़े भाई को रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बात करें हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की तो, उनके साथ 2006 में बहुत ही गंभीर दुर्घटना हुई थी। इस दौरान गोली लगने से उनका पूरा शरीर शक्तिहीन हो गया था। उस समय वो दो साल तक व्हीलचेयर पर ही रहे थे। मगर उन्होंने अपनी जिंदगी से कभी हार नहीं मानी और फिर से खुद को हॉकी खेलने के काबिल बनाया।
विज्ञापन


फिल्म 'सूरमा' के अब तक कई पोस्ट रिलीज हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला मोशन पोस्ट रिलीज किया गया था। जिसमें तापसी के किरदार से परदा गिराते हुए बताया गया था कि वह फिल्म में हरप्रीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि हरप्रीत संदीप सिंह की प्रेमिका थीं। बता दें, यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी। 'सूरमा' फिल्म हॉकी लेजेंड संदीप सिंह पर आधारित है और इस फिल्म में दिलजीत संदीप का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed