फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar will be in ICU for next three days, say hospital officials

अगले तीन दिन तक आईसीयू में ही रहेंगे दिलीप कुमार

Sun, 06 Aug 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 06 Aug 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar will be in ICU for next three days, say hospital officials
दिलीप कुमार
दिलीप कुमार की तबियत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अगले तीन दिन तक लीलावती अस्पताल के आईसीयू में ही रखा जाएगा। हाल ही में अस्पताल के अधिकारी ने ये जानकारी दी है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पहले से उनकी तबियत में सुधर है। अब दिलीप साहब को न तो बुखार है न ही उन्हें पहले की तरह सांस लेने में कोई दिक्कत हो रही है। आपको बता दें कि बुद्धवार को अचानक से डिहाईड्रेशन होने के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


पढ़े- इस सुपरस्टार के लिए पागल थे लोग, साइन करने के लिए टॉयलेट के बाहर भी खड़े रहते थे निर्माता-निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके रक्त का क्रीटिनिन स्तर कम है और उन्हें ठीक से पेशाब आ रहा है, जो अच्छा संकेत है। इसके बावजूद उन्हें तीन दिन तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। उनकी पत्नी सायरा बानो हर वक्त उनके साथ हैं और उनकी तबीयत की जानकारी फैंस को दे रही हैं। 

दिलीप कुमार की नासाज तबियत के बारे में खबरे आते ही फैंस समेत कई दिग्गज उनकी तबियत ठीक होने की प्रार्थना करने में जुट गए। कल ही इसे लेकर लता मंगेश्कर ने भी एक ट्वीट किया था।

पढ़े- हीरोइन को देख दिलीप कुमार की बिगड़ गई थी नीयत, बार बार इस सीन को करते रहे शूट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed