{"_id":"67bab69a2661709ac0bf4eba2e41b1f5","slug":"dilip-kumar-dead-declares-anurag-kashyap-by-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलामत हैं दिलीप कुमार, गलत है अफवाह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलामत हैं दिलीप कुमार, गलत है अफवाह
Updated Thu, 19 Sep 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार चले अभिनेता दिलीप कुमार की मौत की अफवाह से पूरा बॉलीवुड गलियारा सन्न रह गया।
विज्ञापन
दिलीप कुमार की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की ख़बरें फैल रही हैं। कई लोगों ने तो बुधवार को ट्विटर पर उनकी मौत की ख़बर फैला दी।
फ़िल्मकार अनुराग कश्यप ने भी उनकी मौत संबंधी एक ट्वीट पोस्ट कर दिया जिसके बाद दिलीप कुमार के प्रशंसकों में हड़कंप मच गया। इस ट्वीट को सही मानकर इस ट्वीट के आधार पर बॉलीवुड गलियारों में संवेदनाएं पहुंचाने का काम शुरू हो गया।
बाद में अनुराग ने इस अफ़वाह पर माफ़ी भी मांगी। लेकिन कई लोगों ने ट्विटर पर इस बात के लिए अनुराग की कड़ी आलोचना भी की। लोगों ने उन्हें सही हालत समझकर ही ट्वीट करना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं दिलीप कुमार के मैनेजर ने उनकी सेहत को लेकर चल रही अफ़वाहों को बकवास क़रार दिया और कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वो जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन