इस उम्र में ये क्या बनाने लगे नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकाश झा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल रिव्यू- फ्रॉड सैंया (ट्रेलर)
कलाकार – अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, सारा लोरेन, एली एवराम
बैनर – प्रकाश झा प्रोडक्शन्स
प्रकाश झा का नाम सुनते ही हिंदी सिनेमा के दर्शकों को याद आती हैं फिल्में- हिप हिप हुर्रे, दामुल, गंगाजल और मृत्युदंड। 66 साल के हो चुके प्रकाश झा अब जो फिल्म ला रहे हैं, उसके लिए भी उनके प्रशंसक याद तो खूब करेंगे पर पता नहीं किस विशेषण के साथ। फिल्म का नाम है फ्रॉड सैंया और इसका निर्देशक फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही ऐलान कर चुका है कि उसका नाम इस फिल्म की क्रेडिट से हटा दिया जाए।
प्रकाश झा ने भला ऐसा फिल्म में क्या कर दिया होगा कि फिल्म को अपनी जिंदगी के दो साल दे चुका एक शख्स फिल्म के टाइटिल के साथ अपना नाम ही न लगाना चाहे, फिल्म का ट्रेलर देखकर ये साफ हो जाता है। फ्रॉड सैंया घटिया भोजपुरी फिल्मों का बेहूदा हिंदी संस्करण है। ट्रेलर की शुरूआत इतनी फूहड़ तरीके से होती है कि अगर गलती से इसे आपने अपने स्मार्ट टीवी पर घरवालों के सामने क्लिक कर दिया तो आप अपना मुंह भी नहीं छिपा पाएंगे। गौर करने वाली बात ये है कि प्रकाश झा इस फिल्म से अपनी बेटी दिशा को बतौर प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं।
ट्रेलर में सौरभ शुक्ला भी हैं। कमाल के इस एक्टर को ऐसी फिल्में भी करनी पड़ेंगी, किसने सोचा होगा। बात यही अरशद वारसी पर भी लागू होती है, पर वह कह सकते हैं कि उन्हें लीड हीरो अब लेता ही कौन है, तो जो मिली सो कर ली। लेकिन, इस ट्रेलर के असली अपराधी हैं प्रकाश झा और इसे रिलीज करने वाली कंपनी टिप्स। डिजिटल पर सेंसर से छूट मिली है लेकिन कम से कम अपनी तरफ से तो शुरू में चेतावनी लगानी ही चाहिए कि ट्रेलर कितना घटिया है।