{"_id":"5c2f2ae8bdec2256ee32410f","slug":"digital-review-of-ranveer-singh-film-gully-boy-teaser","type":"story","status":"publish","title_hn":"Digital Review- खिलजी और सिम्बा के बाद रणवीर का रैप धमाका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Digital Review- खिलजी और सिम्बा के बाद रणवीर का रैप धमाका
Fri, 04 Jan 2019 03:14 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 04 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
gully boy
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल रिव्यू – गली ब्वॉय (टीजर)
कलाकार – रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कल्कि केकलां। निर्देशक- जोया अख्तर
बैनर – एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी
तो इससे पहले की सिम्बा का शोर थमे, हल्ला मचने वाला है गली ब्वॉय का। मुंबई की झोपड़पट्टियों में पला बढ़ा, लिखने और गाने का शौकीन, साथ में एक माशूक, या एक नहीं दो माशूक। महज चार महीने की शूटिंग में तैयार हुई गली ब्वॉय का टीज़र असर छोड़ता है तो वह टीजर के पीछे चलता रैप और इसके बोल।
रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना नंबर वन के तीन दावेदार। और, तीनों की एक ही खूबी कि अगली फिल्म पिछली जैसी बिल्कुल नहीं होती। खिलजी, सिम्बा के बाद अब मिलिए रणवीर सिंह के नए अवतार हिप हॉर रैपर डिवाइन से। करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर का रैप सॉन्ग खुद रणवीर सिंह ने ही गाया है और क्या खूब गाया है। हिप हॉप वैसे तो भारत में डांस शोज के जरिए कब का आ चुका है लेकिन रैप भी यो यो हनी सिंह कब से गा रहे हैं। ये अलग बात है कि हिंदी फिल्मों का पहला रैप अशोक कुमार के गाए गाने, रेलगाड़ी को कभी नहीं माना गया।
गली ब्वॉय का टीज़र ये भी बताता है कि दिल चाहता है, रॉक ऑन और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा बनाने वाले फरहान अख्तर की बहन जोया का अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू हो गया है। टीजर ही ये भी चुगली करता है कि फिल्म मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को डांसर, गोविंदा की इल्जाम जैसी फिल्मों के तेवर वाली है। इंडिया को तलाशते मुंबइया सिनेमा का भारत की तरफ लौटने का जतन जारी है। सिनेमा के फ्रेम में चांद तारे के हरे से भगवा होने का दौर आ चुका है। और, साथ ही आ चुका है खान सितारों की विदाई और कहानी में खिलती अदाकारी का खुशनुमा सिनेमाई दौर।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन