तो क्या हेट स्टोरी इतनी अश्लील फिल्म है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनने में आया है कि कपिल शर्मा ने अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में जय भानुशाली और और सुरवीन चावला की फ़िल्म को प्रोमोट करने से इंकार कर दिया है।
एक सूत्र कहता है, "कपिल ने अपने शो में 'हेट स्टोरी 2' को इसके ख़तरनाक और बोल्ड दृश्यों के चलते प्रोमोट करने से मना किया है। फिल्म से जुड़े लोगों को कहा गया कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का मतलब है पारिवारिक शो। लेकिन वहीं कपिल शो में ख़ुद भी इस तरह के व्यंग करते हुए देखे जाते हैं।"
अश्लीलता हो सकती है वजह
सूत्र ने आगे कहा, "अब क्योंकि जय औऱ सुरवीन टीवी अभिनेता हैं। इसी के चलते फिल्म निर्माताओं ने सोचा कि कपिल का शो फिल्म को प्रोमोट करने के लिए बेहतर माध्यम रहेगा। लेकिन उस वक़्त जब शो से उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली तो उन्हें अपना फैंसला वापिस लेना पडा।"
सनी लियोनी को भी किया था मना
वहीं पिछले दिसंबर में भी कपिल ने सनी लियोन को उनकी फिल्म 'जैक पॉट' के प्रोमोशन के लिए इसलिए मना कर दिया था क्योंकि सनी का भूतकाल एक पॉर्नस्टार का रहा है। हालाँकि दुबई में हुए सेलेब्रिटी क्रिकेट मैच के दौरान वह सनी से ना सिर्फ अच्छे से मिले बल्कि उन्हें हिंदी सीखने के लिए भी कहा था। वहीं मार्च में वह 'रागिनी एमएमएस 2' की रिलीज के दौरान एकता कपूर के साथ वहां शो में आई थी।
नहीं दिखाई दिलचस्पी
सूत्र ने आगे बताया, "क्योंकि सनी ने 'हेट स्टोरी 2' पिंक लिप्स आइटम नंबर पर परफॉर्म किया है, इसीलिए फिल्म निर्माता तो उन्हें शो में भेजना चाहते थे, लेकिन शो ने इस बारे में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।" वहीं इस बारे में प्रोडक्शन हाउस और चैनल से कोई बात नहीं हो पाई है। देखना है कि क्या कपिल का यह निर्णय अंतिम होता है।