फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diana Penty wraps up Section 84 shooting says working with Amitabh Bachchan is like a master class shares pics

Section 84: डायना पेंटी ने खत्म की 'सेक्शन 84' की शूटिंग, अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का साझा किया अनुभव

Fri, 16 Jun 2023 12:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Jun 2023 12:49 PM IST
सार

डायना पेंटी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सेक्शन 84' की शूटिंग खत्म कर ली है। अभिनेत्री ने तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Diana Penty wraps up Section 84 shooting says working with Amitabh Bachchan is like a master class shares pics
डायना पेंटी,अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री डायना पेंटी हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आई थीं। अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। वह जल्द ही हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग खत्म करने और बिग बी के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने सेट से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन


Madhu Mantena: फिल्ममेकर मधु मंटेना ने तोड़ दी समाज की रीत, शादी के बाद पत्नी इरा त्रिवेदी का अपनाया सरनेम

विज्ञापन

 

Diana Penty wraps up Section 84 shooting says working with Amitabh Bachchan is like a master class shares pics
डायना पेंटी - फोटो : इंस्टाग्राम

डायना ने कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'और यह एक रैप है। मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष यात्रा क्या रही है। इससे पहले कि हम 'सेक्शन 84' की शूटिंग शुरू करें, मैं पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए उत्साहित थी। उस समय नर्वस भी थी, लेकिन अब जब हम एक साथ एक फिल्म कर चुके हैं तो मैं सुरक्षित रूप से कह सकती हूं कि यह मेरे करियर के सबसे समृद्ध अनुभवों में से एक रहा है। अमिताभ बच्चन आपको और भी बहुत कुछ करने के लिए जगह देते हैं। उन्हें देखना और उनका अवलोकन करना एक मास्टर क्लास देखने जैसा है।'

Adipurush: 'यह दर्शकों के लिए ट्रीट है', आदिपुरुष के गाने जय श्री राम की सफलता से गदगद हुए अजय-अतुल

विज्ञापन

Diana Penty wraps up Section 84 shooting says working with Amitabh Bachchan is like a master class shares pics
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पहली तस्वीर में डायना को अमिताभ बच्चन के साथ क्लैपबोर्ड पकड़े देखा जा सकता है। उन्हें सह-कलाकार निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी के साथ भी बॉन्डिंग करते देखा जा सकता है। डायना ने आगे कहा, "आखिरकार सेट पर निम्रत कौर के साथ घूमने का मौका मिला। यह सबूत है कि हम वास्तव में एक ही फिल्म में हैं। इस पूरी चीज को इतनी खूबसूरती से एक साथ लाने के लिए रिभु दासगुप्ता का धन्यवाद।

View this post on Instagram

A post shared by Diana Penty (@dianapenty)



Taapsee Pannu: बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव से परेशान हैं तापसी? एक्ट्रेस ने किया इंडस्ट्री के गुट का खुलासा

विज्ञापन

Diana Penty wraps up Section 84 shooting says working with Amitabh Bachchan is like a master class shares pics
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

'सेक्शन 84' का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है। उन्होंने इससे पहले बिग बी को 2014 में 'युद्ध' और 2015 में थ्रिलर फिल्म 'तीन' में निर्देशित किया था। इस फिल्म के अलावा बिग बी अगली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पत्नी के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed