फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diana Penty Cannes Film Festival Look Wear Fashion Designer Manish Malhotra Design Saree

Cannes: कान फेस्टिवल में डायना पेंटी का ट्रेडिशनल लुक, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं

Mon, 18 May 2026 11:48 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 18 May 2026 11:48 AM IST
सार

Diana Penty Cannes Film Festival Look: आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी और अदिति राव हैदरी के बाद अब डायना पेंटी ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। भारतीय परिधान साड़ी पहने वह इवेंट में दिखीं। उनका लुक खूब चर्चा में रहा।

विज्ञापन
Diana Penty Cannes Film Festival Look Wear Fashion Designer Manish Malhotra Design Saree
कान फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी - फोटो : इंस्टाग्राम@dianapenty

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। इस इवेंट में उन्होंने भारत पवेलियन में हुई एक चर्चा में हिस्सा लिया। कान फेस्टिवल के इस खास इवेंट के लिए डायना ने साड़ी को अटायर के तौर पर चुना। वह गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लगी हैं। 

विज्ञापन




कान फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई गोल्डन कलर साड़ी पहनी थी। यह लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फैंस डायना के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।   

विज्ञापन



गोल्डन कलर की यह साड़ी अपने आप में बहुत खास थी। इसे बड़े ही अलग ढंग से ड्रेप किया गया था। इसके साथ एक गोल्डन जैकेट भी डायना ने पहना था। जिससे एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल हटकर नजर आया।  
विज्ञापन



इस साड़ी अटायर को और खूबसूरत बनाने के लिए डायना पेंटी ने स्मोकी आई मेकअप किया। गोल्डन साड़ी में वह किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं।
 
विज्ञापन



डायना पेंटी की तस्वीरों और लुक पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी रिएक्शन दिया, हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर किया। मेकअप आर्टिस्ट शान मुत्ताथिल ने भी एक्ट्रेस के लुक को शानदार बताया। 



डायना पेंटी ने भी कैप्शन में एक खास बात लिखी। इसमें वह लिखती हैं, ‘भारत पवेलियन में मनीष मल्होत्रा की तैयार की गई खास साड़ी पहनी है। भारत में गोल्डन कलर का मतलब एक रंग से कहीं अधिक रहा है।’
 



डायना पेंटी ने कान फिल्म फेस्टिवल में 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) के निदेशक आशुतोष गोवारिकर के साथ भाग लिया था। उनके साथ भी एक तस्वीर एक्ट्रेस ने पोस्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed