फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dia mirza will marry

दो और अभिनेत्रियों की शादी हो गई तय

Thu, 26 Dec 2013 04:08 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 26 Dec 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
dia mirza will marry

वीना मलिक के शादी करने के बाद दो और अभिनेत्रियों के शादी करने की चर्चाएं हो रहीं हैं।

विज्ञापन


क्रिसमस के दिन बॉलीवुड की पाकिस्तानी हीरोइन वीना मलिक ने अचानक दुबई में अपने बिजनेसमैन प्रेमी असद बशीर खान खट्टक से निकाह कर लिया। बताया जाता है कि दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं।

वैसे इससे पहले वीना दो बार अलग-अलग प्रेमियों के साथ सगाई कर चुकी थी और बात बीच में ही खत्म हो गई। खैर, साल के खत्म होते किसी बॉलीवुड हीरोइन की शादी की खबर का यह सिलसिला नए साल में आगे बढ़ने को बेकरार है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 2014 में हिंदी फिल्मों की दो और चर्चित हीरोइनें डोली सजने का इंतजार कर रही हैं। ये हैं सेक्सी सैम यानी समीरा रेड्डी और दीया मिर्जा। बताया जा रहा है कि समीरा पिछले दो साल से एक मोटरसाइकिल कंपनी के संस्थापक और सीईओ 31 साल के अक्षाई वर्दे के साथ डेटिंग कर रही थीं। परंतु पिछले हफ्ते मुंबई के बांद्रा स्थित सैम के बंगले पर दोनों ने एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्चर्य की बात यह है कि दोनों कई साल से एक-दूसरे के पड़ोसी थे और उन्हें यह बात पता ही नहीं थी। लेकिन सैम के एक बाइक खदीरने के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई और फिर मामला आगे बढ़ गया। दोनों अप्रैल में शादी करेंगे।

इससे पहले 2014 के वेलेंटाइन पर बॉलीवुड की एक अन्य लव स्टोरी अपने अंजाम तक पहुंचेगी। ऐक्टर से प्रोड्यूसर बन चुकीं दीया मिर्जा अपने तीन साल पुराने प्रेमी साहिल संघा के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं।


दोनों मिल कर इन दिनों फिल्म ‘बॉबी जासूस’ के निर्माण में लगे हैं, जिसमें विद्या बालन मुख्य भूमिका निभा रही हैं। दीया के नजदीकी बताते हैं कि वह तो 2013 में ही साहिल से शादी करना चाहती थीं, परंतु फिल्म के कारण उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया। दीया का कहना है कि वह तो एकदम तैयार हैं, अब जब साहिल चाहेंगे तभी सात फेरे ले लेंगी।

इन दो अभिनेत्रियों के अलावा कैटरीना कैफ की भी शादी चर्चाओं में है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो 2014 में कैटरीना कैफ भी डोली उठ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed