फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza Responds To Comparison Between Dhurandhar 2 And IC 814 Series Says Today Trend To Celebrate Jingoism

‘आजकल राष्ट्रवाद के महिमामंडन का है चलन’, दीया मिर्जा ने ‘धुरंधर 2’ की ‘आईसी 814’ से तुलना पर कही ये बात

Sat, 28 Mar 2026 03:25 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 28 Mar 2026 03:25 PM IST
सार

Dia Mirza On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। अधिकांश लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। अब अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी फिल्म पर अपनी राय रखी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Dia Mirza Responds To Comparison Between Dhurandhar 2 And IC 814 Series Says Today Trend To Celebrate Jingoism
दीया मिर्जा और धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@diamirzaofficial और सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की काफी सराहना हो रही है। फिल्म को लेकर कई सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि राष्ट्रवाद का जश्न मनाने और उसे बढ़ावा देने का एक चलन सा बन गया है।

विज्ञापन

इसलिए हुई 'आईसी 814' की आलोचना
नम्रता जकारिया शो में हाल ही में पहुंचीं दीया मिर्जा ने ‘धुरंधर 2’ और अपने शो 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर बात की। एक ओर जहां 'धुरंधर 2' का बखान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 'आईसी 814' की आलोचना हुई थी। इस तुलना पर एक्ट्रेस ने कहा कि कंधार हाईजैक पर आधारित सीरीज 'आईसी 814' के लिए उन्हें और उनकी टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि शो की आलोचना इसलिए की गई क्योंकि इसमें आतंकवादियों समेत सभी किरदारों को मानवीय रूप दिया गया था।

विज्ञापन


मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम आजकल राष्ट्रवाद का बहुत ज्यादा महिमामंडन कर रहे हैं। हम इसे पूजते हैं। राष्ट्रवाद का आनंद लेने और उसका जश्न मनाने का एक चलन बन गया है, जो हमारे शो में नहीं है। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। इसमें इतना संतुलित दृष्टिकोण है और लोगों को हर पक्ष को उसके असल रूप में देखने का मौका मिलता है। जबकि ‘धुरंधर 2’ एक बखान करने वाली फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dia Mirza Responds To Comparison Between Dhurandhar 2 And IC 814 Series Says Today Trend To Celebrate Jingoism
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial

अपनी बात रखने पर मिलती हैं धमकियां
‘धुरंधर 2’ और इसकी राजनीति को लेकर भी दीया ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कलाकारों के रूप में मुखर होना बहुत जरूरी है। मैं शबाना आजमी की बहुत बड़ी फैन हूं और मैं उनके इस मैसेज का पालन करती हूं कि अगर कला का उपयोग दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नहीं किया जाता है, तो कला का क्या अर्थ है।

इसलिए हां, मैं राजनीतिक हूं और मेरा एक दृष्टिकोण है। हां, मैं अपनी कहानियों के जरिए इसे जाहिर भी करूंगी। यह आसान नहीं है। हमें लगातार ट्रोल किया जाता है। इसके अलावा, हर तरह की धमकियां भी झेलनी पड़ती हैं क्योंकि अगर आप बड़ी ताकतों की बात नहीं मानते और उनसे सहमत नहीं होते, तो यह आसान नहीं होता।

Dia Mirza Responds To Comparison Between Dhurandhar 2 And IC 814 Series Says Today Trend To Celebrate Jingoism
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ को आलोचनाओं का भी करना पड़ रहा सामना
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को कई लोगों से तारीफ मिल रही है, तो वहीं फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। यही कारण है कि कई बड़ी शख्सियतों ने ‘धुरंधर’ की तो तारीफ की थी। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के समय वो चुप्पी साधे हुए हैं।

हालांकि, आलोचनाओं से इतर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 9 दिनों में ‘धुरंधर 2’ भारत में 700 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed