फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza Recalls Working 28 Hours Nonstop Without Script As A Newcomer In Bollywood

‘बिना स्क्रिप्ट लगातार 27-28 घंटे किया काम’, दीया मिर्जा ने अपने शुरुआती दिनों को किया याद

Mon, 22 Jun 2026 05:38 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 22 Jun 2026 05:38 PM IST
सार

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। जानिए आखिर क्यों बिना स्क्रिप्ट 28 घंटे लगातार काम करती थीं दीया…

विज्ञापन
Dia Mirza Recalls Working 28 Hours Nonstop Without Script As A Newcomer In Bollywood
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial

विस्तार

पिछले साल दीपिका पादुकोण के 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD' से बाहर होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के लिए काम के तय घंटों को लेकर बहस छिड़ गई थी। इस मसले पर इंडस्ट्री दो भागों में बंटी नजर आई। अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में याद किया कि कैसे एक नई एक्ट्रेस होने के बावजूद वह लगातार 27 से 28 घंटे तक काम करती थीं और वह भी बिना कोई स्क्रिप्ट मिले।

विज्ञापन

फराह ने की दीया मिर्जा के अभिनय की तारीफ
फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में दीया मिर्जा के घर गईं। इस दौरान फराह खान के वीडियो व्लॉग में दीया ने बताया कि यह घर उन्होंने 19 साल की उम्र में खरीदा था। बातचीत के दौरान फराह ने 'रहना है तेरे दिल में' और 'तुमको ना भूल पाएंगे' में दीया के अभिनय की प्रशंसा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीया बेहद आत्मविश्वास से भरी हुई नज़र आईं और पर्दे पर कभी भी नई कलाकार जैसी नहीं लगीं। दीया ने आगे कहा कि जिन लोगों को आप लॉन्च करने की बात करते हैं, जब मैं आपसे उनके प्रति आपके प्यार, देखभाल और ध्यान के बारे में कहानियां सुनती थी। उनके वर्कशॉप करवाए, क्लास लगवाए, तमीज से सिखाया कि एक्टिंग क्या होती है, डांस क्लासेस करवाईं, मुझे इनमें से कुछ भी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Dia Mirza Recalls Working 28 Hours Nonstop Without Script As A Newcomer In Bollywood
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial

लगातार 27-28 घंटे किया काम
उस वक्त अपने टाइट शेड्यूल और मुश्किलों का जिक्र करते हुए दीया ने आगे कहा कि सीधे 5 फिल्मों में काम करने भेज दिया, दिन के 24 घंटे, 27, 28 घंटे लगातार। मैं हमेशा कहती थी कि एक बार पूजा फिल्म्स के साथ काम कर लो, तो देश के किसी भी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने के लिए तैयार हो जाओ। क्योंकि हमने बहुत मेहनत की।

कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली। बस ऑनलाइन सुनाया और बोला कि ये सुपरहिट होने वाली है, बस इसे कर लो। दीया मिर्जा ने साल 2001 में रोमांटिक फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ आर. माधवन और सैफ अली खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

Dia Mirza Recalls Working 28 Hours Nonstop Without Script As A Newcomer In Bollywood
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
‘इक्का’ में नजर आएंगी दीया
वहीं दीया मिर्जा के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो अब नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' में नजर आएंगी। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बड़ी कानूनी लड़ाई पर आधारित है।

फिल्म में दीया के अलावा सनी देओल, अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed