फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza raises concern over people not wearing masks in maharastra

महाराष्ट्र में कोरोना: लॉकडाउन में ढील के बाद घर से निकलीं दीया मिर्जा, मास्क पहनने को लेकर कही ये बात

Tue, 15 Jun 2021 11:20 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 15 Jun 2021 11:20 PM IST
सार

अभिनेत्री  दीया मिर्जा ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोनावायरस मानदंडों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Dia Mirza raises concern over people not wearing masks in maharastra
दीया मिर्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

एक्ट्रेस दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हर जानकारी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों दीया मिर्जा अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं और अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोनावायरस मानदंडों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर चिंता जताई है।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कल मैं लिंकिंग रोड से गुजरी वहां लगभग सभी विक्रेताओं ने मास्क नहीं पहने थे। वहां मैंने कई ग्राहकों को ठुड्डी मास्क अटकाए या बिना मास्क पहने देखा। ये बात बेहद डरावनी है कि पूरी सड़क पर कितनी भीड़ थी।' दीया के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विज्ञापन

 

एक नेटिजन ने टिप्पणी की, 'उपभोक्ताओं पर सख्त जुर्माना और गलत दुकानों और रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित करना ही एकमात्र तरीका है।' वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल… 20 प्रतिशत से ज्यादा लोग मास्क पहनने को लेकर गंभीर नहीं हैं।' बता दें कि अभिनेत्री इन दिनों पति वैभव रेखी के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed