फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhvani Bhanushali Spent time with underprivileged children in Mumbai for her recent song Na ja tu

ध्वनि भानुशाली का गाना 'ना जा तू' हुआ हिट, बच्चों के साथ इस अंदाज में मनाया जश्न

Fri, 07 Feb 2020 02:41 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 07 Feb 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali Spent time with underprivileged children in Mumbai for her recent song Na ja tu
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गायिका ध्वनि भानुशाली का हालिया रिलीज सॉन्ग 'ना जा तू' सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस सफलता का जश्न ध्वनि ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान ध्वनि ने बच्चों के साथ खूब मस्ती भी की और खास पल व्यतीत किए। उनके इस गाने को यू ट्यूब पर अभी तक 2.4 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।  इस कार्यक्रम में करीब 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ध्वनि भी बच्चों  के रंग में रंग गईं। बच्चों ने ध्वनि के लिए कुछ खास डांस और गायकी की प्रस्तुतियां भी दी। करीब दो घंटे बिताए समय में ध्वनि ने बच्चों के लिए भी एक विशेष प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

Dhvani Bhanushali Spent time with underprivileged children in Mumbai for her recent song Na ja tu
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी खुशी साझा करते हुए ध्वनि ने कहा, 'मैं इस दिन को जिंदगी भर याद रखूंगी। इन बेहद प्रतिभाशाली बच्चों के साथ मिलना और इनसे बातचीत करना एक शानदार है। उनके मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। मुझे लगता है कि अपने हालिया गीत की सफलता का जश्न मनाने का यह एक सबसे अच्छा तरीका था। मंच पर सबके सामने उन्होंने जिस दृढ़ता से प्रस्तुति दी उसने मुझे भी प्रेरित किया। उनके मासूम चेहरों पर समर्पण की भावना साफतौर पर झलक रही थी। मैं अपनी प्रस्तुति में यही निष्ठा लाना चाहती हूं, ताकि मैं हर दिन अपने दर्शकों का मनोरंजन कर सकूं।'

गौरतलब है कि  ध्वनि का  पिछले साल रिलीज हुआ सॉन्ग 'वास्ते' सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने ने उन्हें एक अलग लोकप्रियता दिलाई। इसके अलावा उन्होंने एकल के अलावा 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'गुड न्यूज', 'साहो', 'कबीर सिंह', 'बाटला हाउस', 'लुका छिपी' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed