फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar the revenge to peddi and bhooth bangla highest grossing bollywood films on box office in 2026

बॉक्स ऑफिस का मिड टर्म रिजल्ट, कौन हुआ पार और किसकी डूबी नैया बीच मझधार? पढ़ें फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Wed, 01 Jul 2026 08:20 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jul 2026 08:20 AM IST
सार

Bollywood Films Released in 2026: बॉलीवुड फिल्मों के लिए साल 2026 काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ। जनवरी से लेकर जून तक कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करी। वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी थीं जो अपना बजट भी वसूल करने में नाकाम रहीं। जानिए कैसी रही बॉलीवुड की पहली छमाही...

विज्ञापन
Dhurandhar the revenge to peddi and bhooth bangla highest grossing bollywood films on box office in 2026
बाॅलीवुड 2026: पहली छमाही का कैसा रहा हाल? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते साल का अंत साल की सबसे सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' के साथ हुआ था। फिल्म के सेकंड पार्ट 'धुरंधर- द रिवेंज' की घोषणा के बाद से ही फैंस को यह अंदाजा हो गया था कि साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात होगी। अब तक तो यही फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है।

विज्ञापन

जहां 'धुरंधर- द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद 'बॉर्डर 2' ने इससे तीन गुना कम कमाई की। कुल मिलाकर अब तक बॉलीवुड को साल की दूसरी 500 करोड़ी फिल्म तक नसीब नहीं हुई। यहां पढ़िए 2026 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों का मिड टर्म रिजल्ट...
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: मानसून से पहले बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बरसात, 'धुरंधर 2' से लेकर 'राजा शिवाजी' तक जानें किसने कितना कमाया?

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar the revenge to peddi and bhooth bangla highest grossing bollywood films on box office in 2026
फिल्म 'इक्कीस', 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' - फोटो : सोशल मीडिया

जनवरी में 'बॉर्डर 2' रही अव्व्ल

फ्लॉप रही 'इक्कीस'
फिल्म 'इक्कीस' 2026 में रिलीज हुई पहली फिल्म थी। 1 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं यह दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की निधन के बाद रिलीज हुई पहली फिल्म थी। बजट लगभग  60 करोड़ रुपये था। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का कारोबार किया पर कुल मिलाकर भारत में यह 38.17 करोड़ रुपये ही कमा सकी। वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

तीसरे हफ्ते टकराईं 'राहु-केतु' और 'हैप्पी पटेल'
16 जनवरी को पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा अभिनीत 'राहु-केतु' रिलीज हुई, जिसका क्लैश आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल- खतरनाक जासूस' से था। दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। जहां 25 करोड़ में बनी राहुकेतु ने मात्र 8.52 करोड़ का कारोबार किया। वहीं इतने ही पैसे में बनी वीर दास अभिनीत 'हैप्पी पटेल' ने मात्र 6.84 करोड़ रुपये का ही लाइफटाइम कलेक्शन किया।

चौथे हफ्ते दहाड़े सनी देओल
साल की सबसे पहली सुपरहिट फिल्म बॉक्स ऑफिस को मिली 23 जनवरी को रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' के रूप में। यह एक बड़े बजट की बहुप्रतिक्षित फिल्म थी। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी इसमें अहम किरदारों में थे। 250 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से दोगुना कमाई की। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 464.50 करोड़ का कारोबार किया। यह जनवरी की सबसे बड़ी हिट भी साबित हुई।

100 करोड़ से चूकी 'मर्दानी 3'
जनवरी के अंत में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने बॉक्स आफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था। इसने वर्ल्डवाइड 78.82  करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने मुनाफा तो कमाया मगर हिट के लेबल से दूर ही रही।

Dhurandhar the revenge to peddi and bhooth bangla highest grossing bollywood films on box office in 2026
फिल्म 'ओ रोमियो', 'दो दीवाने शहर में', अस्सी' - फोटो : सोशल मीडिया

फरवरी में 'ओ रोमियो' ने किया टॉप

पहले हफ्ते तीन रिलीज, तीनों फ्लॉप
फरवरी के पहले हफ्ते में थिएटर में तीन फिल्में रिलीज हुईं। 'भाबीजी घर पर हैं- फन ऑन द रन', 'वध 2' और 'पारो पिनाकी की कहानी'। तीनों ही फ्लॉप रहीं। जहां 13 करोड़ में बनी 'भाबीजी...' मात्र 1.45 करोड़ ही कमा पाई। वहीं 10 करोड़ में बनी नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अभिनीत 'वध 2' ने 4.66 करोड़ का करोबार किया था। 'पारो पिनाकी की कहानी' को तो 1 करोड़ भी नसीब नहीं हुए।

शाहिद ने बनाया माहौल
13 फरवरी को शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' से आदर्श गौरव और शनाया कपूर की 'तू या मै' टकराई। जहां 150 करोड़ के बजट में बनी 'ओ रोमियो' ने वर्ल्डवाइड करीब 92.86 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं 'तू या मैं' 20 करोड़ में बनी और 8 करोड़ ही कमा पाई।

तापसी की 'अस्सी' से टकराई मृणाल की 'दो दीवाने सहर में'
40 करोड़ के बजट में बनी तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' ने मात्र 14.97 करोड़ की कमाई की। वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेंदी अभिनीत 'दो दीवाने सहर में' ने कुल 9.27 करोड़ का कारोबार किया। इस फिल्म का बजट भी 40 करोड़ रुपये ही था।

औसत रही 'द केरल स्टोरी 2'
महीने के अंत में रिलीज हुई 2023 की सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2'। फिल्म का बजट 30 करोड़ था और इसने 48 करोड़ रुपये कमाए।

Dhurandhar the revenge to peddi and bhooth bangla highest grossing bollywood films on box office in 2026
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज', 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया

मार्च में 'धुरंधर 2' ने तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म 'धुरंधर 2' की घोषणा पिछले साल के अंत में ही कर दी गई थी। मार्च में फिल्म की रिलीज डेट करीब आते देख इसे लेकर जो माहौल बना, उसे देखकर आस-पास रिलीज होने वाली फिल्मों के मेकर्स के हाथ-पैर फूलने लगे।

पहले 19 मार्च को इस फिल्म का क्लैश साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होने वाला था, जिसे मेकर्स ने टाल दिया। कई और फिल्मों ने भी अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा ली। फिल्म रिलीज के बाद सबका फैसला सही भी साबित हुआ। 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर काटा कि बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स देखते रह गए। हाल ये रहा कि मार्च में इस फिल्म के अलावा कोई भी फिल्म रिलीज ही नहीं हुई। 

वहीं, 250 करोड़ में बनी 'धुरंधर- द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हुई। इसने वर्ल्डवाइड 1852.44 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं भारत में इसने 1149.30 करोड़ रुपये कमाए।
 

Dhurandhar the revenge to peddi and bhooth bangla highest grossing bollywood films on box office in 2026
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल में 'भूत बंगला' ने सबको डराया

अक्षय को भी टालनी पड़ी रिलीज
'धुरंधर 2' की कमाई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन देखते हुए अप्रैल में भी कुल तीन बड़ी फिल्में ही रिलीज हुईं, जिसमें से दो बॉलीवुड और एक साउथ की रही। अक्षय कुमार को भी अपनी 'भूत बंगला' की रिलीज एक दो हफ्तों के लिए टालनी पड़ी। हालांकि, 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 270.91 करोड़ रुपए कमाए। इसका बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था।

फ्लॉप रहीं 'डकैत' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2'
'भूत बंगला' से पहले 10 अप्रैल को थिएटर में साउथ की फिल्म 'डकैत' रिलीज हुई थी। चूंकि इसमें मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप ने भी अभिनय किया इसलिए यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई थी। 70 करोड़ से भी ज्यादा के बजट में बनी फिल्म ने कुल 56 करोड़ कमाए। वहीं दूसरी फिल्म 24 अप्रैल को 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' रिलीज हुई, जो सुपर-डुपर फ्लाॅप रहीं। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मात्र 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Dhurandhar the revenge to peddi and bhooth bangla highest grossing bollywood films on box office in 2026
फिल्म 'राजा शिवाजी', 'दादी की शादी', 'कृष्णावतारम' - फोटो : सोशल मीडिया

मई में लगे 'राज शिवाजी' के जयकारे

'राजा शिवाजी' के आगे 'एक दिन' ने दम तोड़ा
मई के महीने में 1 तारीख को रिलीज हुई 'राजा शिवाजी'। रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, भाग्यश्री, संजय दत्त और सलमान खान जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 130 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। 
वहीं आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' भी इसके साथ रिलीज हुई। 25 करोड़ में बनी यह फिल्म मात्र 4 करोड़ ही कमा सकी। 

'दादी की शादी' पर भारी पड़ी 'कृष्णावतारम्
7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'कृष्णावतारम् भाग 1'। लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 55 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 20 करोड़ में बनी यह फिल्म मात्र 10.47 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

'पति पत्नी और वो दो' के शाेर में दबी 'आखिरी सवाल'
15 मई को आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' और संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' में टकराव हुआ। जहां 40 करोड़ में बनी 'आखिरी सवाल' मात्र 3.54 करोड़ रुपये की कमा पाई। वहीं कमर्शियल फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने औसत प्रदर्शन किया। 60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 67.93 करोड़ का करोबार किया।

'चांद मेरा दिल' के आगे 'ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की हालत खस्ता
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को रिलीज हुई। इसका बजट लगभग 30 करोड़ था और इसने दुनियाभर में कुल 36.9 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं 29 मई को रिलीज हुई जैकी श्रॉफ की फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 25 करोड़ में बनी और 2 करोड़ ही कमा पाई।

Dhurandhar the revenge to peddi and bhooth bangla highest grossing bollywood films on box office in 2026
फिल्म 'कॉकटेल 2' और 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया

जून में हुई फिल्मों की बारिश

'बंदर' पर भारी पड़ी 'है जवानी..'
5 जून को बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' और वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक साथ रिलीज हुई। जहां 25 करोड़ में बनी बंदर महज 5 करोड़ कमा पाई। वहीं करीब 55 करोड़ में बनी 'है जवानी तो इश्क होना है' ने वर्ल्ड वाइड 73.80 करोड़ रुपये कमाए।

12 जून को टकराईं चार फिल्में 
  • दिलजीत दोसांझ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' 
    बजट - लगभग 70 करोड़ रुपये  
    कलेक्शन - 77.69 करोड़* (कमाई जारी है)
     
  • कंगना रनौत स्टारर 'भारत भाग्य विधाता' 
    बजट- 60 करोड़ रुपये  
    कलेक्शन- 8.17 करोड़* (कमाई जारी है) 
     
  • मनोज बाजपेयी स्टारर 'गवर्नर' 
    बजट- 20 करोड़ 
    कलेक्शन- 7.40 करोड़*  (कमाई जारी है) 
     
  • महाअक्षय चक्रवर्ती स्टारर 'हॉन्टेड 3D' 
    बजट- 15 करोड़ 
    कलेक्शन- 21.20 करोड़* (कमाई जारी है)

'कॉकटेल 2' ने जडा शतक
19 जून को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज हुई। करीब 150 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म मात्र 11 दिनों में साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 124.27 करोड़ रुपये वर्ल्ड वाइड कमा लिए है। अभी भी इसकी कमाई जारी है। 

'वेलकम टू द जंगल' का सफर जारी
पहली छमाही की आखिरी फिल्म बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ समेत 30 से अधिक बड़े कलाकारों से सजी यह फिल्म 26 जून काे रिलीज हुई। मात्र पांच दिनों में वर्ल्डवाइड 112.26 करोड़ रुपये कमाकर यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म 125 करोड़ के बजट में बनी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed