फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Song Shararat Krystle D Souza On Trolls Saying Ayesha Khan Did Better

'धुरंधर' सॉन्ग 'शरारत' की क्रिस्टल डिसूजा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब; आयशा खान से की एक्ट्रेस की तुलना

Sat, 27 Dec 2025 06:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 27 Dec 2025 06:33 PM IST
सार

Dhurandhar Song: 'धुरंधर' फिल्म के गाने 'शरारत' पर क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने धमाकेदार डांस से सभी का दिल जीता। लेकिन कुछ यूजर्स ने क्रिस्टल को डांस के लिए ट्रोल किया था, जिस पर अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
 

विज्ञापन
Dhurandhar Song Shararat Krystle D Souza On Trolls Saying Ayesha Khan Did Better
फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'शरारत' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'शरारत' सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस गाने में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने शानदार डांस किया है। गाना मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है, जबकि शाश्वत सचदेव ने संगीत दिया है।
विज्ञापन

क्रिसटल का जवाब
हालांकि, कुछ यूजर्स ऑनलाइन दोनों अभिनेत्रियों की तुलना कर रहे हैं। कई ट्रोलर्स कह रहे हैं कि आयशा खान ने क्रिस्टल से बेहतर परफॉर्मेंस दी है। इस पर क्रिस्टल डिसूजा ने जवाब देते हुए कहा, 'इस गाने में चार महिलाएं साथ आई हैं- मैं, आयशा, जैस्मीन और मधुबंती।' यही 'शरारत' की सबसे अच्छी बात है।' उन्होंने आगे कहा कि किसी की तारीफ करने के लिए दूसरे को नीचा दिखाना गलत है। ऐसे लोगों पर उन्हें तरस आता है। वे नहीं समझते कि हर किसी की अपनी मेहनत और प्रतिभा होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्टल को नहीं पड़ता ट्रोलिंग से फर्क
क्रिस्टल ने ट्रोलिंग को 'बेवकूफी भरा और बचकाना' बताया। खासकर महिलाओं द्वारा ऐसी टिप्पणियां करने पर उन्हें दुख हुआ। उन्होंने कहा, 'महिलाओं को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए और जो समर्थन नहीं कर सकतीं उन्हें चुप रहना चाहिए।' क्रिस्टल ने आयशा की तारीफ भी की और कहा कि ऑनलाइन राय से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर आई नई अपडेट, बदलेगा 'संदेशे आते हैं' का नाम; जानिए क्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed