{"_id":"694fcfc54b3c0167950b093e","slug":"sunny-deol-movie-border-2-renames-sandese-aate-hain-as-ghar-kab-aaoge-as-per-report-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर नई अपडेट, बदलेगा 'संदेशे आते हैं' गाने का नाम; जानिए क्या होगा नया टाइटल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर नई अपडेट, बदलेगा 'संदेशे आते हैं' गाने का नाम; जानिए क्या होगा नया टाइटल?
Sat, 27 Dec 2025 06:00 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 27 Dec 2025 06:00 PM IST
सार
Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। फिल्म के लोकप्रिय गाने 'संदेशे आते हैं' को नए सिरे से पेश किया जाएगा। जानिए इसका नाम बदलकर क्या रखा जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म 'बॉर्डर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का मशहूर गाना 'संदेशे आते हैं' आज भी लोगों के दिलों में बसता है। यह गाना सैनिकों की जुदाई, त्याग और परिवार की तड़प को बहुत भावुक तरीके से दर्शाता है। अब 'बॉर्डर 2' में इस गाने को नए अंदाज में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बदलेगा 'संदेशे आते हैं' का नाम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट में इस गाने का यही नाम दर्ज है। गाने की लंबाई 3 मिनट 23 सेकंड है और इसे बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। धुन मूल गाने जैसी भावुक रखी गई है, लेकिन नया नाम सैनिकों की घर लौटने की चाहत पर ज्यादा जोर देता है। 'संदेशे आते हैं' गाने का नाम बदलकर अब 'घर कब आओगे' कर दिया जाएगा।

गाना 'संदेशे आते हैं' इतना खास क्यों है?
'बॉर्डर' में 'संदेशे आते हैं' गाना हर किसी का पसंदीदा है। यह सिर्फ देशभक्ति गाना नहीं, बल्कि बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के दर्द और उनके परिवारों की भावनाओं को दिखाता था। इसके बोल और फिल्मांकन ने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया। अब 'घर कब आओगे' मूल गाने की यादों को नई फिल्म से जोड़ेगा।

फिल्म की कास्ट और रिलीज
'बॉर्डर 2' में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का रोल निभाएंगे। उनके साथ वरुण धवन (मेजर होशियार सिंह दहिया), दिलजीत दोसांझ (फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों) और अहान शेट्टी (लेफ्टिनेंट कमांडर अल्फ्रेड नोरोन्हा) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के उजैर बलोच ने की रणवीर सिंह की प्रशंसा, बताया उन्हें 'सुपरस्टार'; बोले- 'वह महत्वपूर्ण महसूस...'