फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhurandhar movie akshaye khanna Moves Remind The Internet Of Vinod Khanna And Rekha Dance With Imran Khan

क्या 'धुरंधर' में अक्षय ने कॉपी किए पिता विनोद खन्ना के डांस स्टेप्स? वायरल वीडियो के बाद छिड़ी बहस

Wed, 10 Dec 2025 12:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 10 Dec 2025 12:12 PM IST
सार

Dhurandhar Movie Akshaye Khanna Vinod Khanna Dance: अक्षय खन्ना इन दिनों 'धुरंधर' के अपने डांस स्टेप्स को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जो कथित तौर पर लाहौर में 1989 में हुए एक चैरिटी कार्यक्रम का है, जिसमें दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना डांस करते नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
dhurandhar movie akshaye khanna Moves Remind The Internet Of Vinod Khanna And Rekha Dance With Imran Khan
अक्षय खन्ना और विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय खन्ना इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसका पूरा श्रेय उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ को जाता है, जिसमें उन्होंने रहमान दकैत का किरदार निभाया है। उनका अभिनय लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस फिल्म में उनके किए गए डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय ने यह डांस स्टेप्स अपने पिता विनोद खन्ना से कॉपी किए हैं।
विज्ञापन


 

वायरल वीडियो
फिल्म का गाना ‘FA9LA’ और उसमें अक्षय खन्ना के डांस मूव्स सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हैं। इसी बीच उनके पिता, मशहूर अभिनेता स्वर्गीय विनोद खन्ना का एक पुराना वीडियो भी ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा और विनोद खन्ना के साथ स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो साल 1989 में लाहौर में हुए एक चैरिटी कार्यक्रम का है। लोगों ने नोटिस किया कि विनोद खन्ना के हाथ के हाव-भाव बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसा आजकल अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ के गाने में कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या अक्षय ने किए विनोद खन्ना के डांस स्टेप्स की नकल?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय के को-स्टार दानिश पंडोर ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘FA9LA’ गाने के ये वायरल डांस स्टेप्स पहले से कोरियोग्राफ नहीं थे। लेह-लद्दाख में शूटिंग के दौरान अक्षय ने अचानक खुद ही ये स्टेप्स कर डाले। डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें पूरी छूट दे दी थी कि जो मन में आए करो। एक टेक में अक्षय ने ऐसा डांस किया कि सेट पर मौजूद हर शख्स दंग रह गया और तालियां बजने लगीं।
विज्ञापन

फैंस ने किए कमेंट
वायरल हो रहे इस डांस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'अपने पापा की कॉपी की है', एक और फैन ने लिखा, 'अक्षय खन्ना ने धुरंधर में अपने पिता विनोद खन्ना साहब के स्टेप्स को कॉपी किया है।'

फिल्म 'धुरंधर' के बारे में
फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने आज अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 154.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो अभी पूरे दिन में बदलेगा।    

यह भी पढ़ें: 'मेरे पति बॉडीगार्ड-शेफ और...', राधिका पंडित के लिए सबकुछ हैं उनके पति यश; पोस्ट में दिखी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed