फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Became Indias First Franchise Which Enters Rs 3000 Crore Club Beats Baahubali And Pushpa 2

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज ने रचा इतिहास, तीन हजार करोड़ के पार हुई कमाई; ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ को चटाई धूल

Tue, 14 Apr 2026 09:31 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 14 Apr 2026 09:31 PM IST
सार

Dhurandhar Franchise Collection: ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज ने अब सबसे बड़ा इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ये कारनामा करने वाली भारत की पहली फिल्म बन गई है। जानिए फिल्म ने रचा कौन सा बड़ा इतिहास…

विज्ञापन
Dhurandhar Became Indias First Franchise Which Enters Rs 3000 Crore Club Beats Baahubali And Pushpa 2
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है। फिल्म अभी भी न सिर्फ सिनेमाघरों में बनी हुई है, बल्कि अच्छे नंबर्स भी ला रही है। यही कारण है कि भारत में 1100 करोड़ रुपए के कारोबार के करीब पहुंचने वाली यह फिल्म, वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। अब ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसा करने वाली ‘धुरंधर’ पहली भारतीय फ्रेंचाइजी बन गई है।

विज्ञापन

Dhurandhar Became Indias First Franchise Which Enters Rs 3000 Crore Club Beats Baahubali And Pushpa 2
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 27 दिनों में भारत में खबर लिखे जाने तक 1094.58 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1310.40 करोड़ रुपए है। जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक 1,718.62 करोड़ पहुंच गया है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar Became Indias First Franchise Which Enters Rs 3000 Crore Club Beats Baahubali And Pushpa 2
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

3 हजार करोड़ रुपए के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज
वहीं 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब 1,307.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि भारत में ‘धुरंधर’ का नेट कलेक्शन 840.20 करोड़ रुपए ही रहा था। इस तरह से ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड 1307.35 करोड़ और ‘धुरंधर 2’ का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1718.62 करोड़ रुपए मिलाकर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 3,025.97 करोड़ पहुंच चुका है।



खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ अभी सिनेमाघरों में चल रही है। इस तरह से ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने अब कमाई के मामले में बाकी अन्य फ्रेंचाइजी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘बाहुबली’, ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

Dhurandhar Became Indias First Franchise Which Enters Rs 3000 Crore Club Beats Baahubali And Pushpa 2
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। जबकि दूसरा पार्ट इस साल 19 मार्च को रिलीज हुआ है। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश इकबार और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed