{"_id":"69379b07e4909277900dbff7","slug":"dhurandhar-actor-akshaye-khanna-net-worth-lavish-properties-and-car-collection-2025-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय खन्ना, जानिए 'धुरंधर' अभिनेता की कुल नेटवर्थ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय खन्ना, जानिए 'धुरंधर' अभिनेता की कुल नेटवर्थ
Tue, 09 Dec 2025 09:25 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:25 AM IST
सार
Dhurandhar Akshaye Khanna Net Worth: अक्षय खन्ना 'धुरंधर' में अपने दमदार अभिनय, खासकर अपने वायरल एंट्री सीन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं विनोद खन्ना के बेटे अक्षय की कुल संपत्ति कितनी है।
विज्ञापन
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म 'धुरंधर' की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनका किरदार ‘रहमान डकैत’ दर्शकों और आलोचकों को बहुत पसंद आ रहा है। खास तौर पर उनका एंट्री सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानिए अक्षय खन्ना की नेटवर्थ।
विज्ञापन
करियर की शानदार शुरुआत
अक्षय खन्ना ने 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से डेब्यू किया था। हालांकि, वो फिल्म नहीं चली, लेकिन उसी साल आई ‘बॉर्डर’ में उनके शानदार अभिनय ने सबका दिल जीत लिया। विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद अक्षय ने अपनी मेहनत से पहचान बनाई। ‘दिल चाहता है’, ‘हमराज’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘दृश्यम 2’ और हाल ही में ‘छावा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन काम किया है।

‘धुरंधर’ का धमाकेदार एंट्री सीन
फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय का एंट्री सीन कमाल का है। रेगिस्तान में काला चश्मा लगाए, गैंगस्टर लुक में वे बहुत खतरनाक और शांत लग रहे हैं। इस सीन के साथ बज रहा बहरीन रैप गाना ‘FA9LA’ भी रातों-रात हिट हो गया। लोग रील्स बना-बनाकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अक्षय खन्ना की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना की कुल संपत्ति लगभग 167 करोड़ रुपये है। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं और अपनी जिंदगी बहुत सादगी से जीते हैं। अक्षय के पास मुंबई के पॉश इलाकों में आलीशान प्रॉपर्टी है, जिसमें उनके जुहू, मालाबार हिल और ताड़देव में कई लग्जरी घर हैं। उनकी रियल एस्टेट की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

शानदार कारों का कलेक्शन
अक्षय खन्ना हमेशा सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें और भी ज्यादा पसंद करते हैं। अक्षय की गैराज में ये लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें मर्सिडीज-बेंज S-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।

फिल्म 'धुरंधर' के बारे में
फिल्म 'धुरंधर' का निर्माण जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ-साथ सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहायक भूमिकाओं में हैं। धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 126.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: 'पहले से भी ज्यादा पागल...', प्रतीक गांधी ने पत्नी भामिनी ओझा के साथ मनाई शादी की 17वीं सालगिरह