फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 The Revenge Day 8 Box Office Collection: ranveer Singh and aditya Dhar film Thursday Earning

Dhurandhar 2 Box Office: आठवें दिन भी 'धुरंधर 2' ने जमकर छापे नोट; 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

Thu, 26 Mar 2026 08:36 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 26 Mar 2026 08:36 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' धुआंधार कमाई करके हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। वीकडेज में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। जानिए आज आठवें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन जुटाया है?

विज्ञापन
Dhurandhar 2 The Revenge Day 8 Box Office Collection: ranveer Singh and aditya Dhar film Thursday Earning
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2- द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। सात दिनों में यह वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 700 करोड़ी बनने की तरफ बढ़ चली है। आज आठवें दिन इसने शाहरुख खान की 'जवान' के लाइफटाइम कारोबार को पीछे छोड़ दिया है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बीते गुरुवार को कितनी कमाई की है? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Day 8 Box Office Collection: ranveer Singh and aditya Dhar film Thursday Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बीते सात दिनों का कलेक्शन
आदित्य धर निर्देशित रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया था। वीकडेज में फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट होती है। 'धुरंधर 2' की कमाई में भी पहले सोमवार के बाद कमी आई, लेकिन इसके बावजूद यह वीकडेज में डबल डिजिट में कमाई करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 145.55 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू सहित) कमाए थे।
  • फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 80.72 करोड़ रुपये रहा था।
  • तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये रहा था।
  • फिल्म ने पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं छठे दिन 56.60 करोड़ रुपये कमाए।
  • कल बुधवार को सातवें दिन 'धुरंधर 2' ने 48.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Day 8 Box Office Collection: ranveer Singh and aditya Dhar film Thursday Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आठवें दिन कितना किया कारोबार?
फिल्म 'धुरंधर 2-द रिवेंज' ने खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज गुरुवार को आठवें दिन 35.52 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 659.49 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने आठवें दिन 'जवान' और 'कल्कि 2898 एडी' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, फिलहाल 'धुरंधर 2' सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली दूसरी हिंदी फिल्म है। इस मामले में पहले नंबर पर 'धुरंधर' का ही नाम है।

  • फिल्म जवान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 640.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 'कल्कि 2898 एडी' ने 646.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Day 8 Box Office Collection: ranveer Singh and aditya Dhar film Thursday Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन
'धुरंधर द रिवेंज' ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन 11.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म ओवरसीज 261.92 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन जुटा चुकी है। वहीं, फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,007.15 करोड़ रुपये हो चुका है। 'धुरंधर 2' 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली साल 2026 की पहली भारतीय फिल्म बन गई है। 

Dhurandhar 2 The Revenge Day 8 Box Office Collection: ranveer Singh and aditya Dhar film Thursday Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आठवें दिन भी मजबूत पकड़
फिल्म 'धुरंधर 2' बीते साल आई 'धुरंधर' का ही सीक्वल है। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं। पहला पार्ट भी ब्लॉकबस्टर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed