फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhurandhar 2 actor rakesh bedi slayed on ramp with rakesh roshan in mumbai fashion week

Rakesh Bedi: रैंप पर उतरे 'धुरंधर' के जमील जमाली ने किया पाउट, मजाकिया अंदाज पर दर्शकों ने लुटाया प्यार

Mon, 23 Mar 2026 01:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Mar 2026 01:45 PM IST
सार

Rakesh Bedi In Mumbai Fashion Week: अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों 'धुरंधर 2' को लेकर काफी लाइमलाईट में हैं। इसी दौरान वो मुंबई में हो रहे एक फैशन वीक में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां रैंप वॉक करते हुए उनका वीडियो वायरल है...

विज्ञापन
dhurandhar 2 actor rakesh bedi slayed on ramp with rakesh roshan in mumbai fashion week
राकेश बेदी और राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ BollywoodBubble

विस्तार

'धुरंधर 2' में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर मुंबई में हुए हे फैशन वीक का हिस्सा बनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक भी की। रैंप पर उन्हाेंने अपने प्यार भरे और मजाकिया अंदाज से दर्शकों को फिर से कायल कर लिया। उनके साथ फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी रैंप वाॅक की।
विज्ञापन

dhurandhar 2 actor rakesh bedi slayed on ramp with rakesh roshan in mumbai fashion week
राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने पाउट बनाकर दिया पोज 
इस फैशन वीक में फिल्मी दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुई। इसी बीच 'धुरंधर' स्टार राकेश बेदी भी रैंप पर पहुंचे। सामने आए वीडियो में वो राकेश रोशन के साथ रैंप पर वॉक करते हुए नजर आते हैं। 
वो ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ ब्राउन हाफ कोट में नजर आए। रैंप वॉक के अंत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में पाउट बनाया। उनका यह स्टाइल देखकर साथ वाॅक कर रहे राकेश रोशन भी चौंक गए।



'धुरंधर 2' के लिए मिल रहा फैंस का प्यार
राकेश बेदी ने 'धुरंधर 2'  एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया है।  जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का है जिसे फिल्म के फस्ट पार्ट में ही काफी पसंद किया गया था। मगर जब 'धुरंधर 2' रिलीज हुई तब राकेश बेदी के असली किरदार का खुलासा हुआ।
इसके बाद से ही वो फैंस के चहेते बन गए। यह कहना गलत नहीं होगा कि जो काम फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैट बने अक्षय खन्ना के करियर के लिए किया था। वहीं काम 'धुरंधर 2' ने राकेश बेदी के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

dhurandhar 2 actor rakesh bedi slayed on ramp with rakesh roshan in mumbai fashion week
फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन?
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात्र चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़े पार कर दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed