फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhoni's Value than 80 million in Bollywood

बॉलीवुड में धोनी की कीमत 80 करोड़ से ज्यादा

Fri, 09 Jan 2015 12:40 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
Dhoni's Value than 80 million in Bollywood

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन बाजार में उनकी कीमत में कतई कमी नहीं आई है। उनका नाम आज भी सबसे बड़ा ब्रांड है और यही कारण है कि उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ की कीमत और बढ़ गई है।

विज्ञापन


फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत टीम इंडिया के कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से लगातार फिल्म बाजार में हलचल है। बॉलीवुढ के कई बड़े खिलाड़ी इस फिल्म के अधिकार खरीदना चाहते हैं। ऐसे में खबर है कि फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये तक की बोली लग चुकी है।
विज्ञापन

धोनी ने अपनी कहानी के लिए बीस करोड़

Dhoni's Value than 80 million in Bollywood

बॉलीवुड फिल्म के लिए क्रिकेटर धोनी ने अपनी कहानी बताने के लिए 20 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। इसके अलावा धोनी फिल्म की कमाई और रॉयल्टी में से भी एक बड़ा हिस्सा लेंगे। इस तरह से धोनी को अपनी जिंदगी की कहानी बताने की कीमत कहां जाकर ठहरेगी इसका अनुमान फिलहाल कोई नहीं लगा सकता है। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की तैयारी जोरशोर से चल रही है। फिल्म लिखने और निर्देशन का काम नीरज पांडे कर रहे हैं। फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी के बचपन से लेकर उनके क्रिकेट खिलाड़ी बनने और वन डे वर्ल्ड कप में जीत तक की बातें दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed