फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra revealed yamla pagla deewana Sequel was Rubbish

‘यमला पगला दीवाना 2’ के बकवास होने का शूटिंग के दौरान ही हो गया था एहसास : धर्मेन्द्र

Tue, 21 Aug 2018 05:46 PM IST
(भाषा) / एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
(भाषा) / एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra revealed yamla pagla deewana Sequel was Rubbish
मशहूर अभिनेता धर्मेन्द्र का कहना है कि फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ बनाने का लक्ष्य कॉमेडी फिल्म बनाना था लेकिन उसके सीक्वल की शूटिंग के दौरान ही उसके बकवास होने का पता चल गया था। ‘यमला पगला दीवाना’ में धर्मेन्द्र और उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल थे। ये तिकड़ी पहली बार वर्ष 2006 में आई फिल्म ‘अपने’ में साथ नजर आई थी।
विज्ञापन


‘यमला पगला दीवाना’ सीरिज की पहली फिल्म वर्ष 2011 में बड़े पर्दे पर आई और हिट रही लेकिन उसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाया। धर्मेन्द्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ ‘अपने’ ने सब की आंखे नम कर दी थी इसलिए मैंने किसी को कहा था कि अगली बार मैं तुम्हें हंसाऊंगा। उस समय हमारे पास तब कोई पटकथा भी नहीं थी। हमनें ‘यमला पगला दीवाना’ (पहली) बनाई। लेकिन फिर एक बीमारी थी सीक्वल बनाने की।’’ 
विज्ञापन

Dharmendra revealed yamla pagla deewana Sequel was Rubbish
उन्होंने कहा, ‘‘हमें सीक्वल बनाना था लेकिन इसमें समय लग रहा था। चीजें ठीक नहीं हो रही थीं और पटकथा भी सही नहीं थी। फिल्म की शूटिंग करते समय ही मुझे पता था कि यह बकवास है और मैंने क्रू (शूटिंग में साथ काम कर रहे लोगों) से भी कहा था कि मुझे शूटिंग करने में मजा नहीं आ रहा। आपको पता होता है कि यह सही है या नहीं।’’ 

यह तिकड़ी ‘यमला पगला दीवाना: फिर से’ में एक बार फिर साथ आ रही है और अभिनेता को उम्मीद है कि इस बार दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी। फिल्म 31 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed