फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharma Productions post sparked speculation about sequel of Ranbir Kapoor Deepika film Yeh Jawaani Hai Deewani

Yeh Jawaani Hai Deewani 2: क्या रणबीर-दीपिका की फिल्म का आएगा सीक्वल? धर्मा के इस पोस्ट के बाद लग रहे कयास

Mon, 23 Dec 2024 07:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

Yeh Jawaani Hai Deewani 2: अयान मुखर्जी के निर्देशन में साल 2013 में फिल्म आई 'ये जवानी है दीवानी'। अब अचानक इसके सीक्वल को लेकर चर्चे शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Dharma Productions post sparked speculation about sequel of Ranbir Kapoor Deepika film Yeh Jawaani Hai Deewani
ये जवानी है दीवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि केकलां और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। दर्शक इसके दूसरे पार्ट का भी इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि, सीक्वल को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन आज सोमवार को इसकी चर्चा जरूर शुरू हो गई है। और चर्चाओं का दौर शुरू हुआ धर्मा प्रोडक्शंस के एक सोशल मीडिया पोस्ट से।

विज्ञापन

प्यार हो जाएगा फिर से!
आज सोमवार 23 दिसंबर को धर्मा के इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा किया गया। इसमें 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म से एक फोटो शेयर किया गया है। इसमें फिल्म के लीड कलाकारों- रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां का बैक शॉट है। साथ में कैप्शन है, 'हमें इनसे प्यार हो जाएगा...फिर से!' साथ बने रहिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए सवाल
इस पोस्ट पर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि इस पोस्ट का क्या मतलब है। कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या सीक्वल आ रहा है? वहीं, कुछ पूछ रहे हैं कि क्या फिल्म को फिर से रिलीज करने की तैयारी है? हालांकि, वास्तविकता क्या है फिलहाल स्पष्ट नहीं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह वही है, जो हम सोच रहे हैं। दूसरा पार्ट आ रहा है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम मान रहे हैं कि YJHD 2 आ रही हैं और काश ऐसा ही हो'।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: विवियन डिसेना-चूम दरांग के बीच हुई बहस, जानिए कौन बना इस गर्मा-गर्मी का कारण?

विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर थी यह फिल्म
31 मई 2013 को रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। करीब 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का नेट कलेक्शन 188.57  करोड़ रुपये रहा था। दुनियाभर में इसने  318 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें कि हाल ही में एक बातचीत में कल्कि ने सीक्वल को लेकर कहा था, 'इसे लेकर मैं काफी अफवाहें सुन चुकी हूं। लेकिन, एक भी सच नहीं है। वैसा जादू फिर से ला पाना बहुत मुश्किल है'।


ये खबर भी पढ़ें:
Fateh: क्या सोनू सूद को सता रहा है सेंसर में फिल्म के अटकने का डर? खूंखार एक्शन सीन पर 'एनिमल' का दिया उदाहरण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed