फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharma Production Follow Official Apology Trend Say Sorry To Fans In A Funny Way

करण जौहर के प्रोडक्शन ने फैंस से क्यों मांगी माफी? स्टेटमेंट में कहा- हमारे पास कोई दूसरा रास्ता…

Fri, 07 Nov 2025 05:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 07 Nov 2025 05:11 PM IST
सार

Dharma Production Follow Official Apology Trend: धर्मा प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह अपने फैंस से माफी मांग रहे हैं। आखिर अचानक प्रोडक्शन हाउस किस बात के लिए माफी मांगा रहा है, जानिए? 

विज्ञापन
Dharma Production Follow Official Apology Trend Say Sorry To Fans In A Funny Way
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

विस्तार

धर्मा प्रोडक्शन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। शुक्रवार को इस प्राेडक्शन हाउस ने एक माफीनामा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इस माफीनाम में वह अपने फैंस से कुछ खास बातों के लिए माफी मांग रहे हैं। आखिर धर्मा प्रोडक्शन से ऐसी क्या गलती हुई, जो उन्हें माफी मांगनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


पोस्ट में लिखा- हमने आपको रुलाया
अपनी पोस्ट में धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा, ‘हम आपसे माफी मांगते हैं। हमने आपको रुलाया, इसके लिए सॉरी।’ पोस्ट में आगे लिखा था, ‘हम इन बातों की जिम्मेदारी लेते हैं। हम मानते हैं कि आपके रोमांस के स्तर को हमने बढ़ाया है। हमने आपको सिखाया कि अचानक हवा में पियानो बजने लगता है। हमने आपको सोचने पर मजबू किया कि प्यार दोस्ती है। हमने लड़कों को बताया कि शेरवानी पहनना कितना खूबसूरत होता है। इन सब बातों के लिए सॉरी, लेकिन सच बताएं तो हमारे पास ऐसा करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था।’  
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख खान को लेकर ये क्या बोल गए करण जौहर, कहा- ‘बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो…’

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडक्शन हाउस ने फॉलो किया माफी ट्रेंड
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेड चल रहा है। इसमें कोई व्यक्ति या संस्थान अपने अच्छे कामों को बताते हुए दर्शकों से माफी मांग रहा है। एक तरह से इस ट्रेंड के जरिए वह अपनी अच्छाई को जाहिर कर रहे हैं। धर्मा ने भी जता दिया कि बॉलीवुड फैंस की जिंदगी में उनकी फिल्मों ने क्या-क्या बदलाव लाने का प्रयास किया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


 

धर्मा की आने वाली फिल्में
अगले साल धर्मा प्रोडक्शन की दो फिल्में ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और ‘नागजिला’ रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों में कार्तिक आयर्न लीड रोल में नजर आएंगे। ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में कार्तिक अपोजिट अनन्या पांडे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed