फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhanush Called himself a Rajinikanth fan in quick chat session on Twitter also Praised Nayanthara and Samantha

Dhanush: नेगेटिव रोल करने के लिए तैयार हैं धनुष? एक्टर ने खुद जाहिर की इच्छा

Tue, 02 May 2023 12:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 May 2023 12:54 PM IST
सार

छोटे से चैट सेशन में एक्टर से फैंस ने हजारों सवाल पूछ डाले। कुछ सवालों के धनुष ने इतने मजेदार अंदाज में जवाब दिए कि अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Dhanush Called himself a Rajinikanth fan in quick chat session on Twitter also Praised Nayanthara and Samantha
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को काफी हद तक कम करने का काम किया है। अक्सर सितारे इस मंच के जरिए अपने फैंस से रूबरू होते नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर धनुष ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने ट्विटर पर फैंस के साथ एक क्विक चैट सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन


फेवरेट एक्टर का बताया नाम
छोटे से चैट सेशन में एक्टर से फैंस ने हजारों सवाल पूछ डाले। कुछ सवालों के धनुष ने इतने मजेदार अंदाज में जवाब दिए कि अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक प्रशंसक ने धनुष से उनके फेवरेट तेलुगु हीरो के बारे में पूछा, इस पर उन्होंने तुरंत पवन कल्याण का नाम ले लिया। साथ ही धनुष ने यह भी लिखा कि, 'अब बाकी फैंस मुझसे नफरत मत करना प्लीज।' 
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक ने किया था अपनी सेहत से खिलवाड़? वायरल वीडियो में बताया क्यों ऑर्डर किया था जंक फूड
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों सितारों से सीखते हैं
चैट के दौरान एक यूजर ने सवाल पूछा, 'आप अजित कुमार के फैन हैं या थलपति विजय के?' इस सवाल के जवाब देते हुए धनुष ने लिखा, 'मैं रजनी फैन हूं।' धनुष ने आगे कहा, 'मैं दोनों (अजित कुमार और थलपति विजय) को पसंद करता हूं और दोनों से ही सीखता हूं।'
Rakhi Sawant: आदिल से राखी को सता रहा जान का खतरा, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का खुलासा जेल से पति ने किया फोन

सामंथा के लिए कही यह बात
धनुष से एक यूजर ने पूछा कि क्या वह विलेन का रोल करने के लिए तैयार हैं? इस पर  एक्टर ने जवाब दिया कि हां वह पसंद करेंगे। चैट सेशन में एक यूजर ने धनुष से नयनतारा, सामंथा रुथ प्रभु और विजय सेतुपति के बारे में एक शब्द बोलने के लिए कहा। धनुष ने नयनतारा के लिए कहा, 'सभी उन्हें पसंद करते हैं।' सामंथा को उन्होंने 'प्रतिभाशाली एक्ट्रेस' कहा। वहीं विजय सेतुपति को शानदार एक्टर और परफॉर्मर बताया। वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष जल्द ही फिल्म 'कैप्टन मिलर' में नजर आएंगे।
Eros Theatre:  मुंबई के ऐतिहासिक सिनेमाघर को तोड़े जाने का ये है असली सच, पूरी खबर पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed