Dhamaal 4: एडवांस बुकिंग में अजय की ‘धमाल 4’ ने किया कमाल, जानें कितने टिकट बिके और कितना किया कलेक्शन?
Dhamaal 4 Advance Booking Collection: जल्द ही इंद्र कुमार निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज दिखने लगा है। दरअसल, रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग कर ली है।
विस्तार
‘धमाल 4’ कल यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन के अलावा कई चर्चित बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है। जानिए, इस फिल्म के कितने टिकट बिके और कितनी कमाई इसने प्री-बुकिंग में कर ली है।
एडवांस बुकिंग में कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ के एडवांस बुकिंग में 57321 टिकट बिक गए हैं। देश भर में इसे 7894 शो मिले हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो एडवांस बुकिंग में 1.45 करोड़ रुपये ‘धमाल 4’ के खाते में जमा हो गए। यह डाटा ऑल इंडिया का है।
फिल्म ‘धमाल 4’ पर सेंसर ने कैंची भी चलाई
फिल्म ‘धमाल 4’ को यू\ए 13 प्लस सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड की तरफ से दिया गया। साथ ही इसके कुछ सीन्स पर बदलाव करने को भी कहा गया। कुछ सीन्स को अश्लील बताते हुए काट दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें: कैसे हुई अंजलि आनंद और रितेश देशमुख की पहली मुलाकात? अभिनेत्री ने बताया 'धमाल 4' के सेट का दिलचस्प किस्सा
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
अजय देवगन के अलावा ‘धमाल 4’ में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा पुरानी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है, इसकी झलक टीजर, ट्रेलर में दिखी थी।