फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhamaal 4 Release Date Postponed: Ajay Devgn Riteish Deshmukh Arshad Warsi Movie gets a New Release Date

क्या 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' से सहमी 'धमाल 4'? क्लैश से बचने को बदली रिलीज डेट; अब इस दिन दस्तक देगी फिल्म

Sat, 17 Jan 2026 02:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Jan 2026 02:38 PM IST
सार

Dhamaal 4 New Release Date: अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। आज शनिवार को मेकर्स ने नई तारीख का एलान कर दिया है। जानिए कब दस्तक देगी फिल्म?

विज्ञापन
Dhamaal 4 Release Date Postponed: Ajay Devgn Riteish Deshmukh Arshad Warsi Movie gets a New Release Date
धमाल 4 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल ईद के मौके पर कई बहु प्रतीक्षित फिल्में सिनेमाघरों में सजने वाली है। इनमें 'धुरंधर 2' और यश अभिनीत 'टॉक्सिक' की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसके अलावा मल्टी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' भी ईद के अवसर पर ही रिलीज होने वाली थी। मगर, अब इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन हो चुकी है। जानिए नई तारीख

विज्ञापन


कब रिलीज होगी 'धमाल 4'?
फिल्म 'धमाल 4' के लिए अब दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी। आज शनिवार को ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने एक्स पर ट्वीट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट साझा करते हुए लिखा है, 'अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे सितारों से सजी 'धमाल 4' अब 12 जून 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

 

अखबार के डिजाइन की तर्ज पर जारी किया पोस्ट
मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसका डिजाइन अखबार की तर्ज पर है। इस पर लिखा है, 'धमाल टाइम्स'। हेडिंग है, 'ब्रेकिंग न्यूज: 'धमाल 4' अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। अब धमाल बोला है तो करना ही पड़ेगा। बने रहिए साथ'। बता दें कि बीते वर्ष दिसंबर में 'धुरंधर' थिएटर्स में रिलीज हुई। आते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। साथ ही इसके दूसरे पार्ट का एलान हो गया। 'धुरंधर पार्ट 2' के एलान के बाद खबरें आईं कि 'धमाल 4' की रिलीज डेट बदली जा रही है और अब यह फिल्म मई में रिलीज होगी। अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का एलान कर दिया। दर्शक जून में फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।

'धमाल 4' की स्टारकास्ट
धमाल फ्रेंचाइजी की इस चौथी किस्त में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं। वे विलेन के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed