फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhak Dhak Trailer OUT Ratna Pathak Dia Mirza Fatima Sanjana embark on biking expedition to Khardung La

Dhak Dhak: फातिमा सना शेख की 'धक धक' का ट्रेलर जारी, चार बाइकर लड़कियों के ट्रिप की कहानी को दिखाती है फिल्म

Mon, 09 Oct 2023 12:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Oct 2023 12:46 PM IST
सार

फातिमा सना शेख पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'धक धक' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा और संजना सांघी जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बाइकर लड़कियों पर आधारित हैं, जो बाइक से लेह लद्दाख जाने का सपना देखती हैं

विज्ञापन
Dhak Dhak Trailer OUT Ratna Pathak Dia Mirza Fatima Sanjana embark on biking expedition to Khardung La
धक-धक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फातिमा सना शेख पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'धक धक' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा और संजना सांघी जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बाइकर लड़कियों पर आधारित हैं, जो बाइक से लेह लद्दाख जाने का सपना देखती हैं और सभी मिलकर एक-दूसरे की मदद से अपने इस सपने को पूरा करने की दिशा में अग्रसर होती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

 फातिमा सना शेख की 'धक धक' का ट्रेलर जारी
'धर-धक' फिल्म के तीन मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत दर्शकों को इस कहानी के चार मुख्य पात्रों से परिचित कराने से होती है। इन चार लड़कियों को बाइक चलाना पसंद है। ट्रेलर में आगे रत्ना पाठक शाह का बाइक चलाने के लिए कुछ लड़के उनका मजाक उड़ाते हैं, जिसका अभिनेत्री मुंहतोड़ जवाब देती भी नजर आती है। इसके बाद वे सभी दुनिया की सबसे ऊंची मोटर सड़क की ओर यात्रा शुरू करने की योजना बनाते हैं। वे खारदुंग ला की ओर जाते हैं, जो लद्दाख के लेह जिले में स्थित है।
 

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने इस वजह से अपनी शादी में नहीं पहना था लहंगा, एक्ट्रेस ने साड़ी को दी थी तवज्जो

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बाइकर लड़कियों के ट्रिप की कहानी को दिखाती है फिल्म
फिल्म का ट्रेलर लड़कियों के साहस के बारे में एक कहानी की झलक देता है। साथ ही यह भी बताता है कि विभिन्न धर्मों से संबंधित होने के बावजूद लोग एक साथ कैसे रहते हैं। 'धक धक' का निर्देशन तरुण डुडेजा द्वारा किया जा रहा है, वहीं फिल्म की कहानी पारिजात जोशी ने लिखी है। तापसी पन्नू की आउटसाइडर्स फिल्म्स और वायाकॉम 18 स्टूडियोज ने BLM पिक्चर्स के साथ मिलकर 'धक धक' का निर्माण किया है।
 

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने इस वजह से अपनी शादी में नहीं पहना था लहंगा, एक्ट्रेस ने साड़ी को दी थी तवज्जो

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फातिमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'धक धक' का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, 'कभी-कभी, अपने सपनों को जीने के लिए आपको बस एक मौका लेने की जरूरत होती है।' यह फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed