फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhadak actress shubhavi choksey latest photoshoot

शुभावी चोकसी ने करवाया खास फोटोशूट, अलग-अलग अटायर्स में याद दिलाई पुराने स्टाइल की

Wed, 02 Oct 2019 08:59 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
dhadak actress shubhavi choksey latest photoshoot
shubhavi - फोटो : amar ujala
पिछले साल आई फिल्म धड़क से इंडस्ट्री में दो स्टार किड्स लॉन्च हुए। फिल्म हिट होने के साथ साथ कई सुर्खियों का चेहरा भी बनी। इसी फिल्म से एक और जानी मानी अदाकारा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। यह अदाकारा हैं शुभावी चोकसी। शुभावी इससे पहले कई जाने माने टीवी शोज़ जैसे क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर घर की में काम कर चुकी हैं। वहीं हाल में शुभावी एक वेब सीरीज़ में भी नज़र आई थीं। 
विज्ञापन


एक जानी मानी अदाकारा होने से ज्यादा शुभावी एक फेमस इंस्टाग्रामर भी हैं। साथ ही साथ वह भी यही मानती है कि लोग उन छोटे कलाकारों को भी फोलो करते हैं जिनके सोशल मीडिया पेजेस सुंदर होते हैं। वह कहती हैं कि अगर कोई कलाकार पर्दे पर ज्यादा नहीं दिखे पर उसका सोशल मीडिया पेज अच्छा हो तो उसके फैंस अपने आप बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

dhadak actress shubhavi choksey latest photoshoot
shubhavi - फोटो : amar ujala
हाल ही में अपने इसी सोशल मीडिया पेज के लिए शुभावी ने एक खास फोटोशूट भी करवाया। इन तस्वीरों में वह किसी बड़ी और जानी मानी अदाकारा से कम नहीं लग रही हैं। इस पीले रंग के गाउन में वह माधुरी दीक्षित की जवानी की याद दिला रही हैं।

इसके बाद ली गई तस्वीर में शुभावी ब्लैक एंड व्हाइट अटायर में हैं। छाता पकड़े खड़ी शुभावी इस तरह के स्टाइल में फिल्मी जगत के गोल्डन एरा की कोई मशहूर अदाकारा लग रही हैं। शुभावी पर यह ड्रेस काफी सूट भी कर रही है।
 

dhadak actress shubhavi choksey latest photoshoot
shubhavi - फोटो : amar ujala
वहीं इस पिंक और पीच कलर के सूट पहने बैठी शुभावी लगता है 70 के दशक में पहुंच गई हैं। वहीं बालों का स्टाइल और कानों में बड़े झुमके पहने शुभावी 70 के दशक की हीरोइन लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देख हेमा मालिनी, शर्मीला टैगोर और जीनत अमान जैसी जानी मानी वरिष्ठ अदाकारों द्वारा निभाए गए किरदारों से प्रतीत होते हैं।


और यह आखिरी तस्वीर तो देखें, तो यह हमें बताने की जरूरत नहीं की यह हुलिया किससे मिलता झुलता है। शुभावी के इस रूप को देख आप साफ बता सकते हैं कि यह लुक पूजा भट्ट की पुरानी फिल्मों की याद दिला रहा है। एक न्यू टच के साथ यह लुक शुभावी पर काफी उम्दा भी लग रहा है।    

बहुत जरूरी है दादियों की ये कहानी, खास मुलाकात चंद्रो तोमर के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed