फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dgiltal review of netflix new web series delhi crime

Digital Review: आईना दिखाती है नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम'

Thu, 28 Mar 2019 05:51 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 28 Mar 2019 05:51 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू: दिल्ली क्राइम (वेब सीरीज)
  • कलाकार: शेफाली शाह, राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल आदि।
  • निर्देशक: रिची मेहता
  • ओटीटी: नेटफ्लिक्स

विज्ञापन
dgiltal review of netflix new web series delhi crime
वेब सीरीज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चौराहों पर ड्यूटी देते, रात में गश्त लगाते या किसी सफेद एंबेसडर से उतरते किसी पुलिस अफसर को कभी आपने एक पिता, एक मां या किसी दूसरे इंसानी रिश्ते की डोर से देखने की कोशिश की है? नहीं ना। दिन रात किसी न किसी अपराधी के पीछे भागते रहने वाले इन पुलिसवालों की अपनी भी एक दुनिया है, जहां एक पिता अपनी बेटी की शादी के लिए भागदौड़ कर रहा है, एक मां अपनी बेटी को समझा रही है कि ये देश अच्छा है!

विज्ञापन


और, देश कितना अच्छा है, ये पुलिस अफसर की बेटी को समझ आता है उस घटना से जिसमें देश की राजधानी में एक युवती को बलात्कार के बाद कपड़े उतारकर सड़क पर फेंक दिया जाता है। सात साल पहले की इस वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इसी घटना की केस फाइल पर बना है दिल्ली क्राइम वेब सीरीज का पहला सीजन। यह ऐसी घटना है जिसके हर पहलू से देश के ज्यादातर लोग वाकिफ है।
विज्ञापन


निर्देशक रिची मेहता ने इसीलिए इस कहानी को दोबारा कहने के लिए कैमरा पहले से पता चीजों से थोड़ा दूर रखा है और ये दिखाने की कोशिश की है कि उस वक्त जो कुछ टीवी पर दिख रहा था उसके अलावा भी आसपास क्या हो रहा था। कहानी का सूत्रधार उन्होंने युवाओं को बनाया है। ये वे युवा हैं जिन्हें कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी मिशन शक्ति का शोर सुनाई देता है लेकिन धरातल पर क्या बदल रहा है, ये पीढ़ी इसकी तरफ भी टकटकी लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेव सीरीज हमारे सामाजिक तानेबाने पर भी तगड़े कटाक्ष करती है। अदाकारी के मामले में शेफाली शाह और राजेश तैलंग दोनों इस सीरीज के मजबूत स्तंभ की तरह काम करते हैं। ऐसी कहानियों में मनोरंजन नहीं होता, ये बस आपको भीतर तक हिलाकर रख देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed