फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Devara Part 2 Koratala Siva to follow Sukumar approach revising Jr NTR starrer script on fan expectations?

Devara Part 2: देवरा के दूसरे भाग की स्क्रिप्ट पर शिवा कर रहें काम, किस आधार पर होगी NTR की फिल्म की कहानी

Tue, 28 Jan 2025 03:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 28 Jan 2025 03:47 PM IST
सार

जूनियर एनटीआर की 2024 में रिलीज हुई फिल्म देवरा को दो भागों वाली फिल्म के रूप में घोषित किया गया था। पहली किस्त की अच्छी सफलता के बाद, सभी की निगाहें एक्शन फिल्म के अगले भाग पर हैं।
 

विज्ञापन
Devara Part 2 Koratala Siva to follow Sukumar approach revising Jr NTR starrer script on fan expectations?
देवरा 2 की स्क्रिप्ट में हुए बदलाव - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

विस्तार

जूनियर एनटीआर की पिछली रिलीज देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। कोराटाला शिवा निर्देशित इस फिल्म को पहले ही दो भागों में रिलीज करने का फैसला किया था। अब इसके अगले भाग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कथित तौर पर फिल्म निर्माता ने देवरा भाग 2 की स्क्रिप्ट में काफी बदलाव किए हैं।
विज्ञापन

 

देवरा 2 की स्क्रिप्ट में आया बदलाव
देवरा भाग 1 में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। वहीं खलनायक की भूमिका में दर्शकों ने सैफ अली खान को भी पसंद किया। वहीं अब देवरा 2 को लेकर कई खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरतल्ला शिवा ने कथित तौर पर प्रशंसकों की ओर से देवरा भाग 1 पर की गई आलोचना पर गौर किया है। फिल्म के क्लाइमेक्स में गति की कमी से लेकर फिल्म के अचानक खत्म होने तक, निर्देशक ने यह समझ लिया है कि दर्शकों को क्या पसद नहीं आया और इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसकी दूसरी किस्त की पटकथा में बदलाव किए हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट कोरतल्ला शिवा लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरा 2 के एक्शन सीक्वेंस होंगे कमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवा देवरा 2 के सींस और एक्शन सीक्वेंस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जो कहानी को और बेहतर बनाएंगे। निर्देशक चाहते थे कि दूसरी किस्त बड़ी और ज्यादा बेहतर होगी।" कथित तौर पर देवरा पार्ट 2 की शूटिंग 2025 के आखिर तक शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा, जूनियर एनटी आर के अलावा, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी फिल्म के दूसरे भाग में एक बार फिर अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे। प्रशंसक देवरा 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Tere Ishk Mein: सोनम-सारा के बाद इस एक्ट्रेस के साथ काम करेंगे धनुष, फिल्म 'तेरे इश्क में' का नया टीजर रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed