{"_id":"65bf23f15e9c6ef72b0ec444","slug":"devangshi-sen-shared-her-experience-of-working-with-raveena-tandon-and-ruchi-narayan-in-karmma-calling-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karmma Calling: देवांगशी सेन ने रवीना टंडन के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, निर्देशक को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karmma Calling: देवांगशी सेन ने रवीना टंडन के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, निर्देशक को लेकर कही यह बात
Sun, 04 Feb 2024 11:15 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:15 AM IST
सार
एक बातचीत के दौरान देवांगशी ने 'कर्मा कॉलिंग' में काम करने का अनुभव साझा किया। इसके अलावा अभिनेत्री ने निर्देशक और रवीना टंडन के बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन
देवांगशी सेन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवांगशी सेन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' की सफलता का जश्न मना रही हैं। दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी इस वेब शो को खूब सराहा है। देवांगशी ने इस सीरीज के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इस सीरीज में देवांगशी के अलावा रवीना टंडन, वरुण सूद, नम्रता शेठ, विराफ पटेल, रचित सिंह, गौरव शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान देवांगशी ने 'कर्मा कॉलिंग' में काम करने का अनुभव साझा किया। इसके अलावा अभिनेत्री ने निर्देशक और रवीना टंडन के बारे में खुलकर बात की।
रवीना के साथ काम करने को उत्साहित थीं देवांगशी
देवांगशी ने बताया कि उन्हें कर्मा कॉलिंग में रवीना की बेटी की भूमिका के लिए उन्हें चुना गया। वे इस किरदार को निभाने के लिए बहुत उत्साहित थीं। उन्होंने कहा, 'मैं खुशी से चिल्ला रही थी। मेरी आखों से आंसू निकल रहे थे। मेरे माता-पिता भी हैरान थे। वे कह रहे थे, तुम्हें यह किरदार कैसे मिला? रवीना की बेटी का किरदार निभाने का अनुभव मेरे लिए अद्भुत रहा है। मेरी मां ने अपने सभी दोस्तों को बताया है कि मैंने 'कर्मा कॉलिंग' में यह भूमिका निभाई है। मेरे दोस्त और परिवार के सदस्य इंडस्ट्री से नहीं हैं और वे सभी आश्चर्यचकित हैं।'
यह भी पढ़ें: Adah Sharma Interview: खेमेबाजी के खेल पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बस्तर में मेरा किरदार देख लोग फिर चौकेंगे
विज्ञापन
रवीना को लेकर कही यह बात
देवांग्शी ने अपनी ऑन-स्क्रीन मां रवीना को लेकर कहा, 'मैं बहुत बातूनी हूं, लेकिन जब मैं पहली बार रवीना से मिली, तो मैं बहुत शांत थी। मैं उनको देखकर मंत्रमुग्ध हो गई थीं। मैं बहुत आभारी हूं और भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे अनुभवी अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने मुझे सेट पर सहज महसूस कराया। उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।'
निर्देशक ने कराया सहज महसूस
अभिनेत्री ने निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा, 'रुचि नारायण एक बहुत अच्छी व्यक्ति हैं। उन्होंने हमें सेट पर बहुत आजादी दी। हालांकि, उन्होंने शुरुआत में मेरे अभिनय पर कोई टिप्पणी नहीं की थीं। शायद उन्हें मुझ पर विश्वास था इसलिए वे मुझे नहीं बता रही थीं कि यह सही है या यह गलत है। उन्होंने पूरे शूटिंग के दौरान मुझे बहुत सहज महसूस कराया। हालांकि, 'कर्मा कॉलिंग' में मेरे कुछ अंतरंग दृश्य थे, जिन्हें करने से पहले मैं थोडा परेशान थीं। उन्होंने मुझे समझाया और मुझे सहज महसूस कराया। वे शूट के दौरान हमेशा मुझसे पूछती थी कि आप ठीक हैं।' 'कर्मा कॉलिंग' की बात करें, तो इस सीरीज का निर्देशन रुचि नारायण ने किया है। कर्मा कॉलिंग की 6 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हुई।
यह भी पढ़ें: Poonam Pandey: पूनम पांडे के पब्लिसिटी स्टंट पर फूटा शर्लिन चोपड़ा का गुस्सा, बोलीं- 'क्या हासिल कर लिया'