फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dev Patel Birthday know unknown facts about his career struggle net worth films Slumdog Millionaire Monkey Man

Dev Patel Birthday: रील ही नहीं रियल हीरो भी हैं देव पटेल, 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से ऐसे बने 'मंकी मैन'

Wed, 23 Apr 2025 09:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 23 Apr 2025 09:13 AM IST
सार

Dev Patel Birthday: अभिनेता देव पटेल आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...

विज्ञापन
Dev Patel Birthday know unknown facts about his career struggle net worth films Slumdog Millionaire Monkey Man
देव पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता और फिल्म निर्माता देव पटेल 23 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 1990 में लंदन के हैरो में जन्मे इस सितारे ने न सिर्फ हॉलीवुड में अपनी धाक जमाई, बल्कि अपनी भारतीय जड़ों को भी गर्व के साथ दुनिया के सामने पेश किया। स्लमडॉग मिलियनेयर से रातोंरात स्टार बने देव आज एक अभिनेता के साथ निर्देशक और मार्शल आर्टिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन पर आइए उनके शानदार करियर, उनकी फिल्मों और कुछ दिलचस्प किस्सों पर नजर डालते हैं....

विज्ञापन

गुजराती जड़ों से लंदन की गलियों तक
देव पटेल का जन्म लंदन में गुजराती भारतीय हिंदू माता-पिता अनीता और राज पटेल के घर हुआ। उनके माता-पिता नैरोबी, केन्या में जन्मे थे और बाद में लंदन में बसे। देव का पालन-पोषण हिंदू संस्कृति में हुआ और वे कुछ हद तक गुजराती भी बोल सकते हैं। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन देव स्कूल के नाटकों में हिस्सा लेते थे। उनकी पहली अभिनय भूमिका स्कूल के नाटक ट्वेल्फ्थ नाइट में सर एंड्रयू एगुएचेक की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
दिलचस्प बात यह है कि देव मार्शल आर्ट में भी माहिर हैं। उन्होंने AIMAA वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनकी यह फुर्ती और ऊर्जा बाद में उनकी एक्शन फिल्म मंकी मैन में भी नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dev Patel Birthday know unknown facts about his career struggle net worth films Slumdog Millionaire Monkey Man
स्लमडॉग मिलियनेयर - फोटो : ANI

स्लमडॉग मिलियनेयर का जादू
देव पटेल का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने 2008 में डैनी बॉयल की फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में जमाल मलिक का किरदार निभाया। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट थी। मजेदार किस्सा यह है कि इस रोल के लिए पहले अभिनेता रुसलान मुमताज को चुना गया था, लेकिन डैनी बॉयल को देव का लुक इतना पसंद आया कि उन्होंने उन्हें कास्ट कर लिया। फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते और 18 साल की उम्र में देव रातोंरात ग्लोबल स्टार बन गए।

इसके बाद देव ने द बेस्ट एक्सोटिक मैरिगोल्ड होटल (2011), लाइफ ऑफ पाई (2012), चैपी (2015) और लायन (2016) जैसी फिल्मों में काम किया। लायन में सरू ब्रायर्ली के किरदार के लिए उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड मिला और ऑस्कर नॉमिनेशन भी। 2024 में उनकी फिल्म मंकी मैन ने उन्हें एक निर्देशक और निर्माता के रूप में भी पेश किया। इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया, बल्कि निर्देशन और प्रोडक्शन भी संभाला।

विज्ञापन

ऑन-स्क्रीन ही नहीं ऑफ-स्क्रीन भी हैं हीरो
देव पटेल की जिंदगी सिर्फ रील हीरो की कहानियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे रियल लाइफ में भी हीरो हैं। 2022 में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक कपल के बीच हुए झगड़े में चाकूबाजी की घटना को रोकने के लिए देव ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। उन्होंने एक अजनबी की जान बचाई और पुलिस के आने तक घायल व्यक्ति की देखभाल की। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई, और लोग उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' कहने लगे।
Pahalgam Attack: आतंकवादी हमले से सहमी फिल्म इंडस्ट्री, आम्रपाली बोलीं- कब तक अपने ही देश में डर के जिएंगे

Dev Patel Birthday know unknown facts about his career struggle net worth films Slumdog Millionaire Monkey Man
देव पटेल - फोटो : अमर उजाला

रियल इंडियन से रोल छीनने का इल्जाम
देव पटेल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वे हॉलीवुड में रियल इंडियन के रोल छीन लेते हैं। 2019 में सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'लोगों को लगता है कि मैं रियल इंडियन्स से रोल छीन रहा हूं। लेकिन 'रियल इंडियन' का मतलब क्या है? अगर मैं अपने दादा-दादी से बात करता हूं तो गुजराती में करता हूं। क्या यह मुझे कम भारतीय बनाता है? कोई यह नहीं देखता कि मुझे एयरपोर्ट पर रेसिज्म का सामना करना पड़ता है।' इस बयान से उन्होंने अपनी पहचान और भारतीय जड़ों के प्रति अपनी भावनाओं को बेबाकी से जाहिर किया।
Nag Ashwin B'day: इस निर्देशक ने बनाई भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जीते कई अवॉर्ड्स
 

भारतीय विरासत पर शर्मिंदगी का खुलासा
2024 में मंकी मैन के प्रमोशन के दौरान द केली क्लार्कसन शो में देव ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर शर्मिंदगी महसूस होती थी। 'ग्रेटर लंदन के स्कूलों में भारतीय होना कूल नहीं माना जाता था। मैं कोशिश करता था कि अपनी इस पहचान को छिपाऊं,' लेकिन स्लमडॉग मिलियनेयर और बाद की फिल्मों ने उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाया। मंकी मैन में उन्होंने भारतीय संस्कृति को तिगुने जोश के साथ पेश किया, जिसमें भगवान हनुमान से प्रेरित किरदार और सामाजिक मुद्दों पर गहरी बातें शामिल हैं।
2024 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था, जो उनकी ग्लोबल लोकप्रियता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed