{"_id":"c8a2960393a50d22b8b762babca9990e","slug":"depika-has-many-offer-in-deewali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली में तो और चमकेगी दीपिका की किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीवाली में तो और चमकेगी दीपिका की किस्मत
अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 23 Oct 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली के मौसम में जब बाजार चमचमा रहा होता है तो फिल्मी सितारों की चमक भी कुछ बढ़ जाती है। इस दीवाली पर दीपिका पादुकोण की स्थिति यही है। बाजार का हर बड़ा ब्रांड उन्हें अपने साथ जोड़ना चाह रहा है।
विज्ञापन
नतीजा यह कि उनके पास विज्ञापनों के ऑफरों का ढेर लग गया है। लेकिन मुश्किल यह है कि दीपिका के पास पहले ही ढेर सारा काम है। फिल्में और विज्ञापन दोनों।
ऐसे में दीपिका के लिए नए ब्रांड के लिए समय निकाल पाना कठिन हो रहा है। हाल के समय में कुछ ब्रांड्स ने उनके साथ नए विज्ञापन भी शूट किए हैं, जो जल्दी ही छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
'कॉकटेल', 'रेस-२', 'ये जवानी है दीवानी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कामयाबी के बाद दीपिका का कैरियर इस समय शीर्ष पर है और इस दीवाली पर वह जोरदार जश्न मनाने वाली हैं।
विज्ञापन