फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Demand to ban the film Prithviraj the court asked the Center government Has the censor board given a certificate for the release of Prithviraj

Prithviraj: फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा ये सवाल

Thu, 03 Feb 2022 11:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 03 Feb 2022 11:58 PM IST
सार

करणी सेना ने फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। ऐसे में अब हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट दिया है।

विज्ञापन
Demand to ban the film Prithviraj the court asked the Center government Has the censor board given a certificate for the release of Prithviraj
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। इस फिल्म पर करणी सेना ने रोक लगाने की मांग की है और इसके लिए करणी सेना द्वारा एक जनहित याचिका को दायर किया। इस दौरान उन्होंने मेकर्स पर हिंदी सम्राट पृथ्वीराज की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया है। वहीं, अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुरुवार को केंद्र सरकार से पूछा कि क्या सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट दिया है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में तय की है। न्यायमूर्ति ए आर मसूदी और न्यायमूर्ति एन के जौहरी की पीठ ने करणी सेना की उपाध्यक्ष संगीता सिंह की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया है।

विज्ञापन

Demand to ban the film Prithviraj the court asked the Center government Has the censor board given a certificate for the release of Prithviraj
पृथ्वीराज टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

करणी सेना की उपाध्यक्ष संगीता सिंह ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि इस फिल्म के जरिए हिंदू सम्राट पृथ्वीराज की गलत और अश्लील तस्वीर को पेश किया जा रहा है और इसलिए इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। फिल्म के प्रिव्यू से ही पता चलता है कि यह विवादास्पद है। ऐसा लगता है कि उक्त फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना देखे ही मंजूरी दे दी है। उनका यह भी कहना है कि फिल्म में जिस तरह दृश्य तैयार कर राजा पृथ्वीराज को दिखाने की कोशिश की गई है, वह आईपीसी धारा 1860 के तहत अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Demand to ban the film Prithviraj the court asked the Center government Has the censor board given a certificate for the release of Prithviraj
पृथ्वीराज टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का एलान साल 2019 में किया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए मानुषी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें एक जंग की झलक दिखाई गई थी। इस टीजर में मानुषी छिल्लर का एक सीन भी देखने को मिला था।

विज्ञापन

Demand to ban the film Prithviraj the court asked the Center government Has the censor board given a certificate for the release of Prithviraj
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इस फिल्म अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनी सूद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed