फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   delhi police guide people for traffic rules through kareena kapoor film famous dialogue kabhi khushi kabhie gham

Viral: रेड लाइट जंप करने वालों को दिल्ली पुलिस ने करीना कपूर के 'पू' अंदाज में दी सीख, नायाब है ये तरीका

Sun, 17 Jul 2022 10:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 17 Jul 2022 10:51 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस हमेशा लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने के लिए कुछ न कुछ खास करती रहती है। इस बार पुलिस ने करीना कपूर के अंदाज में लोगों को सीख दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
delhi police guide people for traffic rules through kareena kapoor film famous dialogue kabhi khushi kabhie gham
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों के दमदार डायलॉग्स हर किसी को पसंद आते हैं। लोग अपने हिसाब से उन डायलॉग्स को किसी न किसी मौके पर फिट करने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड एक्टर्स भी तमाम ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, जिनमें उन डायलॉग्स का इस्तेमाल होता है। दिल्ली पुलिस भी लोगों को जागरूक करने के लिए कई बार बॉलीवुड के डायलॉग्स का इस्तेमाल करती नजर आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना कपूर लोगों को कभी खुशी गम वाली 'पू' बनकर जागरुक कर रही हैं।

विज्ञापन



 

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेज रफ्तार से चलती हुई गाड़ी आती है। उसके बाद ट्रैफिक लाइट की रेड लाइट में करीना कपूर कभी खुशी कभी गम का डायलॉग कहती नजर आती हैं कि 'कौन है ये  जिसने दोबारा मुडकर मुझे नहीं देखा'। दरअसल वीडियो में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और रेड लाइट पर न रूकने वालों पर तंज कसा गया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'वह ट्रैफिक उल्लंघनकर्ता कौन है? पू को अटेंशन पसंद है, इसलिए ट्रैफिक लाइट का पालन करें'। लोगों को दिल्ली पुलिस के  जागरुक करने का ये तरीका काफी पसंद आ रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब राजधानी की पुलिस ने कुछ अनोखे तरीके से लोगों को जागरुक करने की कोशिश की हो। इससे पहले भी कई बार दिल्ली पुलिस ऐसा कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed