फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi High Court summons Bear Grylls in copyright infringement case

Bear Grylls: 'मैन वर्सेस वाइल्ड' के बेयर ग्रिल्स को हाईकोर्ट ने भेजा समन, शो के कॉपीराइट से जुड़ा है मामला

Fri, 23 Dec 2022 10:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 10:01 PM IST
सार

ब्रिटिश एडवेंचरर शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के प्रस्तोता बेयर ग्रिल्स को दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा समन जारी किया गया है। यह समन उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन मामले में भेजा गया है।

विज्ञापन
Delhi High Court summons Bear Grylls in copyright infringement case
बेयर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटिश एडवेंचरर शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के प्रस्तोता बेयर ग्रिल्स और चार अन्य लोगों को दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा समन जारी किया गया है। यह समन उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन मामले में भेजा गया है। यह समन भारतीय पटकथा लेखक द्वारा दायर एक मुकदमे के बाद जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया था कि मूल साहित्यिक कृति में उनके कॉपीराइट का उल्लंघन 'गेट आउट अलाइव विद बेयर ग्रिल्स' शो द्वारा किया गया था।

विज्ञापन

Urfi Javed: हॉकी खिलाड़ी के कमेंट पर फूट-फूटकर रोईं उर्फी जावेद, बोलीं- आप जैसे लोगों की वजह से...

विज्ञापन

न्यायमूर्ति अनिल बंसल ने अन्य प्रतिवादियों, एनबीसी यूनिवर्सल इंक और इसके उपाध्यक्ष टॉम शेली, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, ओटीटी प्लेटफार्म हॉटस्टार, द वॉल्ट डिज्नी और नेट जियो इंडिया को भी  समन जारी किया है। उच्च न्यायालय ने प्रतिवादियों को अपने लिखित बयान दर्ज करने के लिए निर्देश दिया है और 22 फरवरी 2024 को आगे की सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Honey Singh: 'बेशरम रंग' विवाद पर हनी सिंह ने दी प्रतिक्रिया, बोले- लोग संवेदनशील हो गए हैं...

मूल कॉपी राइट रचना के उल्लंघन का आरोप 
वादी पक्ष अरमान शंकर शर्मा ने अधिवक्ता इमरान अली और मनप्रीत कौर के माध्यम से मुकदमा दायर करते हुए कहा है कि बेयर ग्रिल्स ने उनकी मूल रचना 'आखिरी दम तक' के कॉपीराइट का उल्लंघन किया है। साल 2009 में उन्होंने इसे पटकथा के रूप में लिखा और शो कि परिकल्पना की थी। जिसके अनुसार अलग-अलग इलाकों में लगभग एक महीने तक प्राकृतिक बाधाओं को दूर करने और बिना किसी की मदद के चुनौतियों का सामना करने के लिए 20 लोगों को जंगल में जाकर सात से आठ एपिसोड का एक टीवी रियलिटी कार्यक्रम तैयार किया जाना था।

Pitchers S2 Review: जहां संघर्ष नहीं वहां प्रगति भी नहीं है, युवाओं को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देती वेब सीरीज

अरमान शंकर शर्मा ने यह कहते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है कि ग्रिल्स का शो साल 2013 से चल रहा है, उसमें उनके मूल कॉपीराइट कार्य आखिरी दम तक का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा साल 2011 में भारत सरकार के कॉपीराइट रजिस्ट्रार, निगम कार्यालय, भारत सरकार द्वारा स्क्रिप्ट, उत्पादन प्रारूप और अवधारणा का कॉपीराइट पंजीकृत किया गया था और फिल्म राइटर्स एसोसिएशन, मुंबई के साथ भी काम पंजीकृत हो गया था।

Avatar 2 Vs Cirkus: अवतार 2 के भारत में 200 करोड़ पूरे, ‘सर्कस’ के पहले दिन से ज्यादा किया आठवें दिन कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed