फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi Crime 2 actress Shefali Shah talk about his police officers role web series release on netflix

Delhi Crime 2: पुलिस अफसर बन फिर धमाल मचाने के लिए तैयार शेफाली शाह, अपने किरदार के लिए कही ये बात

Mon, 22 Aug 2022 08:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 22 Aug 2022 08:24 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' दर्शकों के बीच जल्द ही स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में शेफाली शाह एक बार फिर पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में बात की है। 

विज्ञापन
Delhi Crime 2 actress Shefali Shah talk about his police officers role web series release on netflix
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' दर्शकों के बीच स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। सीरीज के पहले पार्ट को खूब पसंद किया गया। ऐसे में फैंस 'दिल्ली क्राइम 2' का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। शेफाली शाह ने इस सीरीज में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में दिखाई देंगी। हाल ही में, अभिनेत्री ने इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान अपने किरदार के बारे में बात की है। 

विज्ञापन

शेफाली शाह ने कहा कि 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को 'सुपर पुलिस' के रूप में व्यवहार करने के बजाय मानवीय तरीके से पेश करना है। आमतौर पर सिनेमा में उन्हें एक सुपरहीरो की तरह ही दिखाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग भी असली हैं और जीवन से बड़े नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि वे हमेशा रहने वाले हैं। वह भी इंसान हैं। वे अपनी क्षमता के अनुसार स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेफाली शाह ने आगे ये भी कहा कि इस सीरीज को देखकर ऐसा लगेगा जैसे आप वहां बैठे हैं और सारी चीजें हो रही हैं। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि वह 'दिल्ली क्राइम' के बाद किसी और प्रोजेक्ट में शायद ही पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है वह अपने किरदार से मेल खा पाएंगी और यह एक एक्टर के रूप में भी काफी सीमित हो जाता है। किरदार अलग-अलग ही करने चाहिए। 

विज्ञापन

शेफाली ने दिल्ली को खास बताते हुए कहा कि मैंने यहां 'मानसून वेडिंग', 'दिल्ली क्राइम' की शूटिंग की थी और मुझे यहां मेरा 'राष्ट्रीय पुरस्कार' मिला था। प्रमोशन में रसिका दुग्गल भी शामिल हुईं, जिन्होंने कहा कि, 'मैंने अपने जीवन के तीन बहुत महत्वपूर्ण वर्ष दिल्ली में बिताए, मैं यहां लेडी श्रीराम कॉलेज में थी। यह शहर मेरे लिए यादों से भरा है।' बता दें कि 'दिल्ली क्राइम 2' सीरीज 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed