कैट-रणबीर के 'बिकनी लव स्पॉट' पर पंहुची दीपिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन में रणबीर कपूर के साथ कैटरीना कैफ के बहुत ही प्राइवेट पिक्स सार्वजनिक होने की खबर देश भर में चर्चा का विषय रही। अब नई खबर यह है कि दीपिका भी इस स्थान पर जा पंहुची हैं।
दीपिका और कैटरीना एक दूसरे की प्रबल प्रतिद्वंदी हैं। न केवल अभिनय के क्षेत्र में बल्कि प्यार के मामले में भी। आखिर कैट ने दीपिका से उनका प्यार जो छीन लिया है।
कैट-रणबीर की प्राइवेट पिक्स लीक होने पर पहले ही दीपिका कैटरीना पर बातों-बातों में ताना कस चुकी हैं। और अब वह स्पेन में ही छुट्टियां मनाने पंहुच गई हैं। हालांकि दीपिका अपने परिवार के साथ यहां पर हैं।
लेकिन सूत्रों का कहना है कि दीपिका की ब्रिटेन में उसी स्थान पर जाने की इच्छा है जहां रणबीर और कैट गए थे। अब माजरा क्या है ये तो दीपिका ही जाने लेकिन वो वहां पर हैं तो कुछ तो सोचने वाली बात है ही।