फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Thinks She Looks Better With Ranbir Kapoor: Ranveer Singh

रणवीर सिंह नहीं रणबीर कपूर से रोमांस करना पसंद करती हैं दीपिका!

Wed, 01 Jul 2015 01:04 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Deepika Thinks She Looks Better With Ranbir Kapoor: Ranveer Singh

रणवीर सिंह और पादुकोण के प्यार के चर्चे इस वक्त बॉलीवुड की गलियों में चारो ओर हैं। लगातार ऐसी खबरें भी सुनने को मिल रही हैं कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। लेकिन लगता है कि दीपिका के पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर इस जोड़े का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल रणबीर कपूर इन दोनों का पीछा नहीं कर रहे हैं और ना ही उन्होने रणवीर सिंह और दीपिका को लेकर कोई बयान दिया है। लेकिन रणवीर सिंह भी को फिर भी डर लग रहा है। लगता है रणबीर सिंह दीपिका पर भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हे ऐसा लगता है कि दीपिका समझती हैं कि पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी ज्यादा बेहतर दिखती हैं। ना कि उनके साथ। रणवीर सिंह ने दीपिका को लेकर और भी कई बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर ने कहा कि दीपिका खुद को रणबीर कपूर के साथ जबकि मुझे अनुष्का शर्मा के साथ बेहतर मानती हैं। रणवीर सिंह के अनुसार पर्दे पर दीपिका को दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर और रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा की जोड़ी अच्छी लगती है।

'दीपिका पादुकोण अपने कैरियर के सुनहरे दौर में'

Deepika Thinks She Looks Better With Ranbir Kapoor: Ranveer Singh

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, रणवीर सिंह ने कहा कि दीपिका अपने कैरियर के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। इस समय उनके साथ काम करना एक बड़ी बात है। इस समय रणवीर और दीपिका 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

'बाजीराव मस्तानी' को लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि फिल्म में उनके और दीपिका के बीच काफी रोमांटिक सीन हैं। रणवीर का कहना है कि ये उनके लिए विशेष बात है कि वो दीपिका के साथ फिल्म में रोमांस कर रहे हैं।

रणवीर का ये भी कहना है कि उनके और दीपिका के बीच एक खास तालमेल है। संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' से पहले दोनों उनकी 'रामलीला' में भी साथ-साथ काम कर चुके हैं।

शादी के सवाल पर फिर नहीं बोले रणवीर सिंह

Deepika Thinks She Looks Better With Ranbir Kapoor: Ranveer Singh

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय से एक-दूसरे के साथ है। माना जा रहा है कि जल्दी ही दोनों शादी कर सकते हैं हाल ही में रणवीर सिंह के दीपिका के पापा से मिलने की भी खबर आई थी। जिससे दोनों की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा था।

रणवीर अपना एक कार्यक्रम छोड़कर दीपिका के पिता की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे थे। इसके बाद इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ा था कि रणवीर और दीपिका जल्दी ही शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों ने ही शादी को लेकर कोई बात अभी नहीं स्वीकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed